Pushkar Fair 2026: गोरे साहब बांधेंगे साफा, नवाब दिखाएंगे मूंछें, पुष्कर मेले में इस बार क्या होने वाला है खास?
राजस्थान में 10 से 26 नवंबर तक सजने वाले पुष्कर मेले में इस बार जहां एक तरफ 'साफा प्रतियोगिता' और 'मूंछों के तांव' के बीच विदेशी मेहमान गर्दा उड़ाएंगे, वहीं प्रशासन के अचानक बदले सख्त नियम ने पशुपालकों के होश उड़ा दिए है…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में 10 से 26 नवंबर तक सजने वाले पुष्कर मेले में इस बार जहां एक तरफ 'साफा प्रतियोगिता' और 'मूंछों के तांव' के बीच विदेशी मेहमान गर्दा उड़ाएंगे, वहीं प्रशासन के अचानक बदले सख्त नियम ने पशुपालकों के होश उड़ा दिए हैं।
अजमेर: मरुधरा की पावन धरा और राजस्थानी संस्कृति के सबसे बड़े महाकुंभ 'विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले' की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार यह रंगारंग मेला 10 से 26 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। रेतीले धोरों पर उतरने वाले इस अनूठे उत्सव में जहाँ एक ओर देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगेगा, वहीं दूसरी ओर रंग-बिरंगे साफे, रौबीली मूंछें और नृत्यांगनाओं के घुंघरू मेले की फिजा में रोमांच घोलेंगे।
बिना 'हेल्थ कार्ड' नहीं मिलेगी एंट्री, व्यवस्था हुई सख्त
मेले को इस बार अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए पशुपालन विभाग व स्थानीय प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। मेले में लाए जाने वाले हर पशु के लिए सरकारी अस्पताल का 'हेल्थ सर्टिफिकेट' अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद ही ऑनलाइन पोर्टल पर प्लॉट आवंटन की अनुमति मिलेगी। नए मेला मैदान को 10 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां घोड़ों के लिए करीब 1600 प्लॉट और ऊंटों के लिए सावित्री माता मंदिर व सैंडड्यून्स के पास विशाल खुला क्षेत्र आरक्षित किया गया है।
साफा-मूंछ प्रतियोगिता से लेकर हॉर्स-राइड तक का जलवा
मेले का विधिवत और धार्मिक शुभारंभ 17 नवंबर को पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण तथा पवित्र ब्रह्मा मंदिर से निकलने वाली भव्य मशाल यात्रा के साथ होगा। इसके बाद रोमांच का ऐसा दौर शुरू होगा जो पूरे 16 दिनों तक थमेगा नहीं।
17 व 18 नवंबर: विदेशी पर्यटकों के साथ फुटबॉल मैच, ऊंटों का मनमोहक श्रृंगार और रेतीले टीलों पर कैमल डांस।
19 व 20 नवंबर: मारवाड़ी व काठियावाड़ी घोड़ों का डांस, कबड्डी, स्पिरिचुअल वॉक और ज़ायदेदार फूड-क्राफ्ट फेस्टिवल।
21 नवंबर: गोरे साहबों (विदेशी मेहमानों) के बीच 'साफा बांधने' की होड़ और राजस्थानी नवाबों की 'रौबीली मूंछ प्रतियोगिता'।
22 व 23 नवंबर: देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच भारत-बनाम-विदेश का महा-क्रिकेट मैच और महिलाओं की मटका रेस।
24 नवंबर: भव्य मेगा कल्चरल इवेंट और पशु पुरस्कार वितरण समारोह।
देवमाली तक धार्मिक 'हॉर्स-राइड' की विशेष तैयारी
इस बार पुष्कर से धार्मिक स्थल देवमाली तक विशेष धार्मिक हॉर्स-राइड और घोड़ों की स्टेमिना टेस्टिंग का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और दक्षिण भारत से लाखों व्यापारी व पशुपालक यहां पहुंच रहे हैं। यदि आप भी राजस्थानी संस्कृति, कला और धोरों के रोमांच को करीब से जीना चाहते हैं, तो 10 से 26 नवंबर के बीच पुष्कर का रुख करने की पूरी तैयारी कर लीजिए।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan on path to be leading state with PM Modi's support: CM

वेटलिफ्टिंग में कोटा की बेटियों ने जीते कांस्य पदक, सम्मान किया - Kota News

Golden triumph for Jaipur boys and girls in Under-17 and Under-19 Rajasthan State SGFI chess tournament


