होमशिक्षा-करियरराजस्थान जेट परिणाम 2026: जारी, जानें कैसे स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
शिक्षा-करियर

राजस्थान जेट परिणाम 2026: जारी, जानें कैसे स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

राजस्थान जेट परिणाम 2026 जारी हो गए हैं। 37 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। नतीजे देखने के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करना कैसे करें, पत्रिका देखें।

Hindustan के अनुसार29 जुलाई 2026 को 12:40 pm बजे
राजस्थान जेट परिणाम 2026: जारी, जानें कैसे स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

सौजन्य से:- Hindustan

Rajasthan JET Result 2026 Direct Link: राजस्थान जेट रिजल्ट jetskrau2026.com पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक

Rajasthan JET Result 2026 OUT, jetskrau2026.com: राजस्थान जेईटी 2026 रिजल्ट jetskrau2026.com पर आज जारी कर दिया है। नतीजे देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Rajasthan JET Result 2026 Download: स्वामी केश्वनंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Rajasthan JET 2026), Pre-PG और PhD परीक्षाओं का रिजल्ट आज 29 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल jetskrau2026.com पर जाकर अपनी यूजर आईडीऔर पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड, कुल प्राप्तांक और राज्य स्तरीय मेरिट रैंक डाउनलोड कर सकते हैं।

37 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

राजस्थान के पांच प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों और उनके एडेड सरकारी व प्राइवेट महाविद्यालयों की 3,000 से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए इस वर्ष कुल 37,497 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इस राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 जून 2026 को पेन-एंड-पेपर (OMR) मोड में सफलतापूर्वक किया गया था। इसके बाद आयोग ने 1 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और आपत्तियों की समाक्षा के बाद 21 जुलाई 2026 को फाइनल आंसर-की जारी की गई थी।

किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन?

राजस्थान JET परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को राज्य के प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों में ये स्नातक (UG) कोर्सेज में मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा:

बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर (

बी.एससी. (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर एवं फॉरेस्ट्री

बी.एफ.एससी. (मत्स्य विज्ञान )

बी.एससी. कम्युनिटी साइंस एवं फूड न्यूट्रिशन

बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी एवं फूड टेक्नोलॉजी)

इसके अलावा, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विषयों में स्नातकोत्तर (PG) और रिसर्च कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

- सबसे पहले राजस्थान जेट के आधिकारिक पोर्टल jetskrau2026.com पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध "Candidate Login" विकल्प पर क्लिक करें।

3. अपनी रजिस्टर्ड User ID / Application Number और Password दर्ज करके सबमिट करें।

4. आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड और मेरिट रैंक ओपन हो जाएगी।

5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य में काउंसलिंग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद, अब SKRAU बीकानेर जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट (जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जेट स्कोरकार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) तैयार रखें ताकि कॉलेज आवंटन के समय किसी प्रकार की समस्या न आए। विश्वविद्यालय के अनुसार, जेईटी-2026 परीक्षा का रिकॉर्ड अंतिम ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि से 90 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।

लेखक के बारे में

Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर

प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन

प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां

इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता

बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस

करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट

एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस

छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज

छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें