Rajasthan Mausam LIVE: धौलपुर में तेज बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, कोटा, अलवर में सड़कें तरबतर, पढ़ें मौसम का ताजा हाल
EVENT ENDED Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - राजस्थान में 10 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम10 जुलाई यानी आज जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राजस्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
EVENT ENDED
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- राजस्थान में 10 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम10 जुलाई यानी आज जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राजस्थान में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा
- बारिश के कारण मुंबई राजस्थान रेलवे रूट प्रभावितमुंबई-पुणे रेलखंड पर भूस्खलन, पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में पटरियों पर जलभराव और ट्रैक बाधित होने के कारण राजस्थान आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह गड़बड़ा गया है। इसके चलते 6 जुलाई को अब तक 24 ट्रेनें रद्द हो गई है।
- चित्तौड़गढ़ के भदेसर में हुई सर्वाधिक बारिशराजस्थान में मानसून की बारिश होने वाली है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में सर्वाधिक 91.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें।
- जयपुर सहित 17 जिलें में अगले तीन घंटे हल्की बारिश का अलर्ट
- मौसम केंद्र जयपुर ने 19 जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट
- धौलपुर में झमाझम बारिश का कहर, दो मंजिला मकान गिरने से एक परिवार के 6 लोग घायलधौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के कैलाशपुरा गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक दो मंजिला पक्का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान की दूसरी मंजिल पर पूरा परिवार सो रहा था, जो मलबे में दब गया। कंचनपुर थाना क्षेत्र के बिलोनी गांव में दीवार गिरने से मां बेटी घायल हो गई थी। हादसे में मकान मालिक रूप सिंह बघेल, उनकी पत्नी श्यामू देवी, बेटियां खुशबू, बबीता और मधु, शीतल तथा पुत्र अंशु घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि चार बच्चों और एक महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
- झुंझुनूं में लोग बारिश की बजाय पसीने से भीगने पर मजबूरझुंझुंनूं जिले में भंयकर उमस और गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है बारिश का दो दिनों से इंतजार है। आसमान में दो दिनों से बादलों और सूर्यदेव में लुकाछिपी का खेला चल रहा हैं। कभी तेज धूप तो कभी छांव, हवाओं की गति पर ब्रेक और इन सबके बीच नमी बनने के कारण लोग बारिश की बजाय पसीने से भीगने पर मजबूर हो रहे हैं। यह हाल समूचे शेखावाटी अंचल के तीनों जिले का बना हुआ है।
- झुंझुनूं में मौसम साफ, उमस से लोगों का हाल बेहालराजस्थान के झुंझुनूं शहर में गुरुवार सुबह से मौसम साफ है। आसमान में तीखी धूप के बीच लोगों को बारिश का इंतजार है। फिलहाल शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना हुआ है।
- सूर्यनगरी में जोधपुर में तीखी धूप के तेवरराजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर में गुरुवार सुबह तीखी धूप के तेवर देखने को मिले। बारिश को लेकर फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जिले किए लिए मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है। ऐसे में उमस के साथ तापमान स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया है।
- कोटा में सुबह से जारी है हल्की बारिश का दौरकोटा में गुरुवार सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और बीती रात को करीब 15 मिनट के लिए मूसलाधार बारिश हुई थी।
- रिहायशी इलाकों में 4 फीट तक जलभरावतेज बारिश के कारण कई रिहायशी इलाकों की सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- टूरिस्ट बोले- मानसून में सर्दी का अहसासमाउंट आबू पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि मानसून के इस कोहरे के कारण ऐसा लग रहा है जैसे वे सर्दी के मौसम में यहां आए हों। मौसम बेहद सुहावना हो गया है।
- माउंट आबू में छाया घना कोहरा, तेज बारिश का अनुमानराजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। चारों तरफ धुंध की सफेद चादर लिपटी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि इस सीजन में यहां अब तक लगभग 201 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है।
- जोधपुर में आंधी-बारिश का अलर्टजोधपुर जिले में आज (9 जुलाई) तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को हुई हल्की राहत के बाद यहां के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
- जोधपुर में पारा 38 डिग्री के पारराहत के बावजूद जोधपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही के बीच उमस का असर भी देखा जा रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

टोक्यो, जापान में गूंजा 'रॉयल राजस्थान', टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं


