राजस्थान के शिक्षामंत्री के खिलाफ दीपके और वांगचुक को मांगी मदद
राजस्थान के शिक्षकों द्वारा शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित क्रूर व्यवहार के खिलाफ दीपके और वांगचुक से मदद मांगी गई है। शिक्षक संघ ने दिलावर की शिक्षा व्यवस्था को दिन-प्रतिदिन बदतर बताते हुए उनसे शिक्षामंत्री पद से हटाने का आग्रह किया है।

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान के शिक्षामंत्री को हटाने के लिए दीपके और वांगचुक का मांगा सहयोग
राजस्थान के शिक्षकों ने शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित क्रूर व्यवहार के खिलाफ सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक से मदद मांगी है। ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षामंत्री मदन दिलावर के व्यवहार को गलत बताते हुए सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मदद मांगी है। राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) ने दीपके एवं वांगचुक को पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश के शिक्षामंत्री मदन दिलावर शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था के साथ क्रूर व्यवहार करते हैं।
शिक्षक संघ का कहना है कि दिलावर का व्यवहार एक तानाशाह की तरह रहता है। शिक्षामंत्री महिलाओं के वस्त्रों पर टिप्पणी करने उनके मोबाइल फोन की जांच करते हैं। शिक्षक नेताओं के खिलाफ पुलिस में मुकदमें दर्ज करवाते हैं। शिक्षकों को धमकाने के साथ ही अपमानित करते हैं। स्कूलों में पहुंचकर महिला शिक्षकों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।
बार-बार किताब और यूनिफॉर्म बदलने के बयान देते हैं। इस कारण शिक्षा विभाग में असमंजस के हालात हैं। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा एवं महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने दीपके एवं वांगचुक से राजस्थान आकर दिलावर को शिक्षामंत्री पद से हटाने को लेकर आंदोलन करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिलावर को शिक्षामंत्री पद से हटाना आवश्यक है। शिक्षामंत्री ने तबादलों को व्यापार बना रखा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


