शेखावाटी की तस्वीर बदलेगी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रोडमैप घोषणा
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसमें पानी, सड़क, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सरकार द्वारा प्राथमिकता दी गई।

सौजन्य से:- News Watch India
Rajasthan Yamuna Water Project: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘यमुना का जल, शेखावाटी का उज्ज्वल कल’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने पानी, सड़क, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र लंबे समय से जल संकट और प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करता रहा है, लेकिन अब सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की नीति पर (Rajasthan Yamuna Water Project) सरकार काम कर रही है।
कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ‘जितने लोग कार्यक्रम स्थल के अंदर हैं, उतने ही बाहर मौजूद हैं। जहां भी जाता हूं, शेखावाटी का कोई न कोई भाई जरूर मिल जाता है।’ मुख्यमंत्री ने शेखावाटी के लोगों की मेहनत, संघर्ष और पहचान की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-दुनिया में (Rajasthan Yamuna Water Project) अलग पहचान बनाई है।
शेखावाटी के लिए पानी सबसे बड़ी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले राजस्थान के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया और उसमें पानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने बताया कि रामजल सेतु योजना के तहत रिकॉर्ड समय में समझौता किया गया और इसके बाद यमुना जल परियोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्तमान में 24 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य रामजल सेतु योजना के अंतर्गत प्रगति पर हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश (Rajasthan Yamuna Water Project) के जल संकट वाले क्षेत्रों को मिलेगा।
यमुना जल परियोजना से बदलेगी तस्वीर
भजनलाल शर्मा ने कहा कि यमुना जल परियोजना शेखावाटी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी। इससे पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी और भविष्य में कृषि क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी (Rajasthan Yamuna Water Project) स्थायी जल संसाधन तैयार करना है।
Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव पर बड़ा अपडेट, 6 चरणों में मतदान कराने की तैयारी
विरासत संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अपनी कला, संस्कृति और भव्य हवेलियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 662 हवेलियों की पहचान की जा चुकी है और उनके संरक्षण एवं पुनर्विकास की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘विकास और विरासत साथ-साथ चलने चाहिए। हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को बचाना भी उतना ही जरूरी है जितना (Rajasthan Yamuna Water Project) नई सुविधाओं का निर्माण करना।’
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सालासर बालाजी, शाकंभरी माता और खाटूश्यामजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय रोजगार (Rajasthan Yamuna Water Project) और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ग्रीन एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री ने कोटपूतली, सालासर, रींगस, सीकर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन एक्सप्रेस-वे की भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नई गति देगी। बेहतर सड़क संपर्क से निवेश आकर्षित होगा और रोजगार (Rajasthan Yamuna Water Project) के नए अवसर पैदा होंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शेखावाटी के विकास का नया अध्याय
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन से स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार शेखावाटी को जल, सड़क, पर्यटन और विरासत संरक्षण के माध्यम से समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यमुना जल परियोजना (Rajasthan Yamuna Water Project) और रामजल सेतु योजना जैसे कदम आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की तस्वीर बदल सकते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून की तेज गति: 7 जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट


