राजस्थान बोर्ड में बड़ा बदलाव: पूरक परीक्षा खत्म, अब एसेंशियल इंप्रूवमेंट - Rawatbhata News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Chittorgarh - Rawatbhata - Rajasthan Board Changes Its Big Push: Supplementary Exams Scrapped, Now Essential Improvement राजस्थान बोर्ड में बड़ा बदलाव: पूरक परीक्षा खत्म, अब एसेंशियल इं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- Rawatbhata
- Rajasthan Board Changes Its Big Push: Supplementary Exams Scrapped, Now Essential Improvement
राजस्थान बोर्ड में बड़ा बदलाव: पूरक परीक्षा खत्म, अब एसेंशियल इंप्रूवमेंट
- कॉपी लिंक
रावतभाटा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मंशा के अनुरूप माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराई जाएगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च म
नई व्यवस्था में मुख्य परीक्षा में पास स्टूडेंट अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधार के लिए मई में होने वाली सुधारात्मक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दोनों परीक्षाओं में विषयवार प्राप्त अंकों में से अधिक अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 2026-27 से यह नई व्यवस्था लागू होगी। साथ ही, वर्ष 2028 की परीक्षा से कक्षा 10 में श्रेणी-1 से उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को अगले वर्ष आंशिक विषयों में अंक सुधार के लिए प्रवेश देने का प्रावधान भी समाप्त कर दिया जाएगा। बोर्ड ने माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा की पूरक परीक्षा समाप्त कर दी है। मुख्य परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को पूरक योग्य घोषित करने के बजाय एसेंशियल इंप्रूवमेंट (ईआई) के तहत मई की सुधारात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऐसे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन शीट में संबंधित विषय के आगे ईआई अंकित किया जाएगा और उन्हें उन विषयों में सुधारात्मक परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इसके साथ वे किसी उत्तीर्ण विषय में भी अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन कुल विषयों की संख्या तीन से अधिक नहीं होगी। मुख्य परीक्षा में कोई स्टूडेंट तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहता है अथवा तीन या अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो उसे मई की सुधारात्मक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। उसका परिणाम एसेंशियल रिपीट रहेगा और अगले सत्र की मुख्य परीक्षा में उसे सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी। इसी तरह मुख्य और सुधारात्मक परीक्षा के विषयवार अधिकतम अंक जोड़ने के बाद भी किसी एक विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक रहने पर परिणाम एसेंशियल रिपीट माना जाएगा। बोर्ड के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन और स्कूल की ओर से दिए जाने वाले सत्रांक मुख्य परीक्षा से पहले एक ही बार होंगे। अंतिम परिणाम में इन्हीं अंकों को शामिल किया जाएगा। कक्षा 11 में अस्थाई प्रवेश की सुविधा : मुख्य परीक्षा का प्रदर्शन राज इवोल्ट में कराया जाएगा। इसके आधार पर कक्षा 11 में अस्थायी प्रवेश दिया जा सकेगा। मुख्य परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्णांक से कम अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को कक्षा 11 में अस्थाई प्रवेश मिलेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिवाली के बाद होंगे अर्धवार्षिक एग्जाम: शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजा प्रपोजल, पंचायत चुनाव की तारीखों से दिक्कत - Bikaner News

राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें

Rajasthan LDC Score Card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in


