आरटीओ दस्ते पर ट्रक मालिक से मारपीट का आरोप, गहराई से समझें कानून और मामला
जयपुर में आरटीओ दस्ते ने ट्रक मालिक का सिर फोड़ा, चालान का वीडियो बनाने पर हुई मारपीट, कानोता थाने में एफआईआर दर्ज, मामला क्या है?

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a5f4a497d5aaec74a07b5a4","slug":"truck-owner-alleges-rto-officials-beat-him-fractured-head-during-overloading-fine-dispute-in-jaipur-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में RTO दस्ते ने ट्रक मालिक का सिर फोडा: चालान का वीडियो बनाने पर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में RTO दस्ते ने ट्रक मालिक का सिर फोडा: चालान का वीडियो बनाने पर हुई मारपीट
Tue, 21 Jul 2026 04:00 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:00 PM IST
सार
जयपुर में आरटीओ दस्ते पर ट्रक मालिक से मारपीट का आरोप लगा है। ओवरलोडिंग चालान विवाद के दौरान सिर फोड़ने का आरोप है। पीड़ित ने कानोता थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में आरटीओ दस्ते पर ट्रक मालिक से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि ओवरलोडिंग के नाम पर 50 हजार रुपए का चालान भरने को लेकर विवाद हुआ। जब ट्रक मालिक के परिजनों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो कथित तौर पर आरटीओ कर्मियों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में ट्रक मालिक का सिर फट गया, जबकि उसके बेटे को भी चोटें आईं। घटना के बाद घायल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में कानोता थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार बूंदी जिले के करवर गांव निवासी बबलू (20) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह अपने पिता कालूराम और अन्य परिजनों के साथ ट्रक में खिलौने भरकर झारखंड जा रहा था। रविवार रात करीब 10:30 बजे हिंगोनिया टोल पार करने के कुछ ही देर बाद एक सफेद बोलेरो ने ट्रक के आगे आकर उसे रुकवा लिया।
परिवादी का आरोप है कि बोलेरो में सवार आरटीओ दस्ते के चार कर्मियों ने ट्रक को ओवरलोड बताते हुए 50 हजार रुपए का चालान भरने का दबाव बनाया। परिवार ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए राहत की मांग की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
यह भी पढें- राजस्थान में लॉरेंस गैंग की धमकी: एक करोड़ दो वर्ना परिवार को खत्म कर देंगे; दहशत में कारोबारी का परिवार
रिपोर्ट के मुताबिक, जब परिजनों ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरटीओ कर्मी भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने डंडा निकालकर पहले मोबाइल तोड़ने की कोशिश की और फिर ट्रक मालिक व उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडा लगने से कालूराम के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरटीओ दस्ता मौके से फरार हो गया। घायल कालूराम को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार शाम कानोता थाने में आरटीओ कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में आरटीओ दस्ते की भूमिका और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने