कोटा के RTU हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक-कोबरा: टूटी खिड़कियों और दीवारों के छेद से आ रहे सांप; स्टूडेंट की हो चुकी मौत - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota RTU Hostel Snake Scare | 5 Foot Black Cobra Rescued In Room कोटा के RTU हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक-कोबरा:टूटी खिड़कियों और दीवारों के छेद से आ रहे सांप; स्टूडेंट की ह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota RTU Hostel Snake Scare | 5 Foot Black Cobra Rescued In Room
कोटा के RTU हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक-कोबरा:टूटी खिड़कियों और दीवारों के छेद से आ रहे सांप; स्टूडेंट की हो चुकी मौत
- कॉपी लिंक
कोटा के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) हॉस्टल में जहरीले सांपों का खतरा बना हुआ है। हॉस्टल के बाथरूम में आज करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा नजर आया, जिसे देखकर स्टूडेंट डर गए और गार्ड को सूचना दी।
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। इससे पहले गुरुवार को भी हॉस्टल में एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी। कुछ स्टूडेंट्स ने उसकी मौत सांप के काटने से होने की आशंका जताई है।
टूटी खिड़कियां और दीवारों में छेद, हॉस्टल में घुस रहे सांप
हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स और सफाई कर्मचारी ने बताया कि यहां पहले भी कई बार जहरीले सांप और अजगर निकल चुके हैं। हॉस्टल के पीछे जंगल है। खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं, जबकि बाथरूम की दीवारों में भी छेद हैं। ऐसे में सांपों के अलावा मॉनिटर लिजार्ड भी हॉस्टल में घुस आते हैं।
स्टूडेंट्स का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार सांप निकलने से हमेशा डर बना रहता है।
- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल की 'नेता-चोरी': नरेश मीणा के 'दिव्य रथ' से जाम, मचा 'त्राहिमाम'; वोट के बदले 'फेरे' का वादा
- भगवान राम के राजतिलक पर हुई आतिशबाजी: राम दरबार के भक्तों ने किए दर्शन; परिसर में गूंजे जयकारे
- कोटा RTU में दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स का धरना जारी: यूनिवर्सिटी प्रशासन से लिखित में आश्वासन की मांग पर अड़े, वीसी बोले-कैंपस 50 साल पुराना
- दशहरा मेले में स्टार नाइट और लॉफ्टर शो होगा: कल से शुरू होंगे प्रोग्राम; विधायक संदीप शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: 322 नेता पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य: पूर्व मंत्री के बेटे-बेटी का भी नाम, 5 साल का बैन लगाया; देखिए पूरी लिस्ट - Rajasthan News

जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत: CPR से पल्स लौटी, फिर चली गई; प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट दे रहे थे - Jodhpur News

जोधपुर- 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत: प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए थे, ट्रेनिंग सेंटर में तोड़ा दम - Jodhpur News


