अजमेर में RuPay-कार्ड बनाने का झांसा देकर डेढ़ लाख उड़ाए: APK फाइल से मोबाइल हैक किया, बिना ओटीपी बताए तीन टांजेक्शन कर लिए - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Cyber Fraud | RuPay Card Scam APK File Mobile Hack अजमेर में RuPay-कार्ड बनाने का झांसा देकर डेढ़ लाख उड़ाए:APK फाइल से मोबाइल हैक किया, बिना ओटीपी बताए तीन टांजेक्शन कर ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Cyber Fraud | RuPay Card Scam APK File Mobile Hack
अजमेर में RuPay-कार्ड बनाने का झांसा देकर डेढ़ लाख उड़ाए:APK फाइल से मोबाइल हैक किया, बिना ओटीपी बताए तीन टांजेक्शन कर लिए
- कॉपी लिंक
अजमेर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड को RuPay कार्ड में कन्वर्ट कराने का झांसा एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने APK फाइल भेजकर उसका मोबाइल हैक कर लिया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर तीन ट्रांजेक्शन में कुल 1 लाख 53 हजार 337 रुपए की ऑनलाइन ठग
मामले में अब गेगल थाना पुलिस ने साइबर थाने से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुद को SBI कार्ड से जुड़ा बताया
पुलिस के अनुसार कायड़ स्थित साईं ज्योति कॉलोनी निवासी अमित सिंह (46) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को SBI कार्ड से जुड़ा बताते हुए क्रेडिट कार्ड को RuPay कार्ड में कन्वर्ट कराने का ऑफर दिया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी और उसे मोबाइल में इंस्टॉल करवाया।
फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल हैक हो गया और आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर Zepto Now पर तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 1,53,337 रुपए की धोखाधड़ी कर ली।
बिना ओटीपी के उड़ाए डेढ़ लाख से ज्यादा
पीड़ित का कहना है कि उसने किसी भी तरह का OTP साझा नहीं किया, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन एक्सेस होने के कारण साइबर ठगों ने कार्ड की पूरी जानकारी हासिल कर ली।
ATS/SOG में जीरो एफआईआर दर्ज
घटना के तुरंत बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर साइबर थाना ATS/SOG में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। अब मामला गेगल थाने में स्थानांतरित होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी रोशन सामरिया कर रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आसाराम को राहत: राजस्थान हाईकोर्ट का सरकार को आदेश, 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा

जयपुर में दोस्तों पर युवक की हत्या का शक: तलाई के पानी में पड़ा मिला था शव, काम के बहाने साथ ले गए थे - Jaipur News

उदयपुर में महिला की मौत पर बवाल: 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ा साहू समाज; दी ये बड़ी चेतावनी


