रोहतास पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, ढाई लाख में बेची गई युवती सकुशल बरामद
रोहतास पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर लिया है, जिसमें एक युवती को ढाई लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने युवती को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Rohtas
- Sasaram
- Rohtas Human Trafficking Gang Busted | Girl Rescued From Rajasthan
रोहतास पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़:राजस्थान से अपहृत युवती सकुशल बरामद, ढाई लाख रुपये में बेची गई थी युवती
- कॉपी लिंक
रोहतास पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किया, जिसे गिरोह ने ढाई लाख रुपये में बेच दिया था। इस मामले में गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्ता
रोहतास पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 28 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 7 अप्रैल 2026 को सासाराम नगर थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत (कांड संख्या 256/26, धारा-137(2) बीएनएस) से जुड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता की शीघ्र बरामदगी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे खुलासा हुआ कि लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह ने पीड़िता का अपहरण कर उसे राजस्थान में ढाई लाख रुपये में बेच दिया था।
इस खुलासे के बाद, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम तुरंत राजस्थान रवाना हुई। पुलिस की विशेष टीम ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम नानोर में छापेमारी कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
मौके से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान तूफान सिंह (उम्र 28 वर्ष), पिता मदन सिंह, और पिंटू राठौर (उम्र 25 वर्ष), पिता बालचंद राठौर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त ग्राम नानोर, थाना बकानी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, इस मानव तस्करी गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


