राजस्थान पुलिस ने सीवान में सोनार टोली में सर्राफा बाजार में छापेमारी की
राजस्थान पुलिस ने सीवान की स्वर्ण दुकान में दस्तावेजों की जांच की, जोधपुर पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामले की जांच का दायरा बढ़ाया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Siwan
- Rajasthan Police Check Documents At Gold Shop In Siwan
राजस्थान पुलिस ने सीवान की स्वर्ण दुकान में दस्तावेजों की जांच की
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सीवान
चौक बाजार स्थित श्री ललन ज्वेलर्स पर सोमवार को हुई राजस्थान पुलिस की छापेमारी के बाद मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में सरगर्मी तेज रही। जोधपुर पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। नेतृत्व कर रहे जोधपुर पुलिस के अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये के आभूषणों से जुड़ा यह मामला अत्यंत गंभीर है। पुलिस की संयुक्त टीम फिलहाल आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े पुराने बही-खातों, बिलिंग दस्तावेजों और दुकान के अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला गया, ताकि आरोपी किन्नर की दुकान में आने-जाने और गहने बेचने के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
करोड़ों रुपये की चोरी के तार सीवान से जुड़ने की सूचना से ही सोनार टोली में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भीड़ और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने लोगों को दुकान के पास से हटाया।
ज्ञात हो कि राजस्थान के जोधपुर में एक किन्नर अपने गुरु (मुखिया) के घर में कई वर्षों से रह रही थी। वह अचानक वहां से 2 किलोग्राम चांदी और करीब 700 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई। जोधपुर पुलिस ने जब तकनीकी सर्विलांस और अनुसंधान शुरू किया, तो पता चला कि आरोपी किन्नर सीवान पहुंचकर इन आभूषणों को बेच चुकी है। इसके बाद जोधपुर पुलिस पीड़ित किन्नर को पहचान के लिए साथ लेकर सीवान पहुंची। फिलहाल नगर थाना, महादेवा थाना, और राजस्थान पुलिस जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


