राजस्थान में घूस लेते पकड़े गए अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड - ayodhya cyber police caught bribing in rajasthan ssp suspends 4
राजस्थान में घूस लेते पकड़े गए अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को राजस्थान के सीकर में 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में घूस लेते पकड़े गए अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड
अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को राजस्थान के सीकर में 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा। इस घटना के बाद अयोध्या एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
HighLights
- अयोध्या साइबर पुलिस के चार कर्मी घूस लेते पकड़े गए।
- राजस्थान के सीकर में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की।
- एसएसपी ने उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित किया।
संवाद सूत्र, अयोध्या। साइबर अपराध के दर्ज मुकदमे में जांच के लिए राजस्थान के सीकर पहुंचे अयोध्या साइबर क्राइम थाना के चार पुलिस कर्मियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दो लाख 80 हजार रुपये घूस की मांग की। भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत संबंधित व्यक्ति ने सीकर की एंटी करप्शन टीम कर दी। टीम ने जाल बिछाकर चारों पुलिसकर्मियों को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
यह जानकारी मिलने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पकड़े गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, सिपाही पवन कुमार, सोहन और गौरव हैं। पुलिसकर्मी किस मुकदमे में जांच के लिए सीकर पहुंचे थे, इस बारे में स्थानीय पुलिस विवरण खंगाल रही है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपित पुलिसकर्मी काफी दिन से मुकदमा खत्म करने के लिए रुपये की मांग शिकायतकर्ता से कर रहे थे। इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को होने पर उन्होंने पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
सोमवार को साइबर क्राइम थाना की टीम रुपये लेने के लिए पहुंची तो कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने उन्हें धर दबोचा। जैसे ही टीम ने उन्हें पकड़ा, आरोपितों ने अपनी गाड़ी से भागने की कोशिश की और इस दौरान उन्होंने एंटी करप्शन टीम की आधिकारिक गाड़ी को टक्कर भी मार दी। इसके बावजूद सतर्क टीम ने चारों आरोपिताें को तुरंत हिरासत में ले लिया।
इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने बताया कि एंटी करप्शन की प्रारंभिक सूचना के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पूरा विवरण अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में 33 थानाधिकारी बदले: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी 12 निरीक्षकों को किया इधर-उधर, वकीलों के विरोध के चलते सदर थानाधिकारी लाइन हाजिर - Jaipur News

राजस्थान में 17 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, तीन लोग गिरफ्तार - rajasthan police seizes 17 crore rupees banned drugs three arrested

जयपुर में कमाने गया मांझी का युवक लापता, परिजन परेशान


