होमक्राइमजयपुर में कमाने गया मांझी का युवक लापता, परिजन परेशान
क्राइम

जयपुर में कमाने गया मांझी का युवक लापता, परिजन परेशान

जयपुर में कमाने गया मांझी का युवक लापता, परिजन परेशान मांझी के मेंहदीगंज गांव का दीपक चौधरी पिछले एक महीने से जयपुर में लापता है। परिजनों का आरोप है कि उसके चार दोस्तों ने चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उसकी पिटाई की थी। माना…

livehindustan.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
जयपुर में कमाने गया मांझी का युवक लापता, परिजन परेशान

सौजन्य से:- livehindustan.com

जयपुर में कमाने गया मांझी का युवक लापता, परिजन परेशान

मांझी के मेंहदीगंज गांव का दीपक चौधरी पिछले एक महीने से जयपुर में लापता है। परिजनों का आरोप है कि उसके चार दोस्तों ने चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उसकी पिटाई की थी। माना जा रहा है कि दीपक 25 जुलाई के बाद से लापता है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

दोस्तों पर चोरी का इल्जाम लगा कर मारपीट का आरोप मांझी। प्रखंड के मेंहदीगंज गांव निवासी एक युवक पिछले करीब एक महीने से राजस्थान के जयपुर में लापता है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ कमाने गए चार दोस्तों ने चोरी का इल्जाम लगाकर उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है।

मामले की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चौधरी का बेटा दीपक चौधरी जून महीने में 4 दोस्तों के साथ जयपुर कमाने गया था। वह वहां बिजली मिस्त्री का काम करता था। परिजनों से उसकी आखिरी बार बात 25 जुलाई को हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और वह अपने किराए के कमरे से भी लापता है।

पत्नी का आरोप

चोरी का इल्जाम लगाकर पीटने का आरोप पीड़ित की पत्नी राधिका देवी ने मांझी थाने में आवेदन देने के बाद बताया कि दीपक के साथ गए दोस्तों ने उस पर 2 हजार रुपये की चोरी का इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट की थी। उसी के बाद से दीपक लापता है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले को लेकर मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी राधिका देवी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जयपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। पत्नी और परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दीपक को खोजने में मदद की गुहार लगाई है।

सामान्य प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें