होमक्राइमजयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
क्राइम

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस जयपुर में सड़कों पर उतरे मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि UCC के जरिए देश की सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. विधानसभा…

ABP News के अनुसार21 अगस्त 2026 को 03:55 pm बजे
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस

जयपुर में सड़कों पर उतरे मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि UCC के जरिए देश की सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. विधानसभा मार्च कर रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया.

- UCC को असंवैधानिक बताकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी

जयपुर में UCC यानी समान नागरिक संहिता के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार (21 अगस्त) को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और UCC को लेकर विरोध जताया. इससे पहले नमाज के दौरान UCC के विरोध और अपनी मांगों को लेकर खास दुआएं भी की गईं.

नमाज के बाद पिंकसिटी के मुस्लिम मुसाफिर खाने में सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. सभा के बाद प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच करने के लिए रवाना हुए.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोक झोंक!

मुसाफिर खाने के गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई. भीड़ के सामने पुलिस को प्रदर्शनकारियों को आगे जाने देना पड़ा.

UCC के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद मोती डूंगरी रोड चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. विधानसभा की ओर आगे नहीं जाने दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए.

जमात ए इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष नाजिमुद्दीन ने क्या कहा?

प्रदर्शन के दौरान जमात ए इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष नाज़िमुद्दीन के साथ ही अन्य लोगों ने UCC को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि UCC के जरिए देश की सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और लोगों की मजहबी आजादी छीनी जा रही है.

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दी चेतावनी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा गया, लेकिन समय नहीं मिला. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे राजस्थान में इससे बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे.

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें