उदयपुर में मानसून की रफ्तार धीमी, पूरे सप्ताह शुष्क मौसम की संभावना
उदयपुर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। शहर में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने के बावजूद बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। मौसम विभाग और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे सप्ताह जिले में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Rain Deficit | Cloudy Weather, Dry Week Forecast
उदयपुर में अब तक तीन प्रतिशत बारिश कम:मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी, बादल छाने के बाद भी दो दिन से एक बूंद नहीं गिरी
- कॉपी लिंक
उदयपुर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। पिछले दो दिनों से शहर में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने के बावजूद बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। उदयपुर में अब तक 3% कम बारिश हुई है। अब तक 132.2 मिलीमीटर बारिश हो जानी थी, लेकिन 128.9 मिमी बारिश ही
मौसम विभाग और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पूरे सप्ताह जिले में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार को भी सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है और आसमान में बादलों का डेरा है।
शुक्रवार को भी सुबह और शाम बादल छाए रहे और हवा चलती रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
मौसम केंद्र डबोक के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। वहीं उदयपुर में अगले पूरे सप्ताह हल्के बादल और धूप दोनों का असर रहेगा। उन्होंने कहा कि मानसून का पहला दौर समाप्त हो चुका है, इसलिए सप्ताहभर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में पहले हल्की गिरावट आएगी, इसके बाद फिर बढ़ोतरी होगी और उमस भरा मौसम बना रहेगा।
सबसे पहले- उदयपुर में बारिश की स्थिति
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


