अब तक उदयपुर से ज्यादा सलूंबर में बारिश: बादल छाए रहने से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; आज बरसात का अलर्ट - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur & Salumber Rain: 3.5 & 5 Inches Rainfall, Yellow Alert Today अब तक उदयपुर से ज्यादा सलूंबर में बारिश:बादल छाए रहने से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; आज बरसात का अलर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur & Salumber Rain: 3.5 & 5 Inches Rainfall, Yellow Alert Today
अब तक उदयपुर से ज्यादा सलूंबर में बारिश:बादल छाए रहने से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; आज बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
मानसून सीजन की शुरुआत से अब तक उदयपुर जिले में औसतन 89 मिमी यानि साढ़े तीन इंच बारिश हुई। वहीं उदयपुर से टूटकर बने सलूंबर जिले में अब तक औसतन 135.8 मिमी यानि पांच इच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते चौबीस घंटे में उदयपुर जिले में भींडर और कानोड़ इलाके मे
उदयपुर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान जल संसाधन विभाग के किसी भी रेनफॉल स्टेशन पर बारिश दर्ज नहीं हुई। हालांकि बुधवार को जिले के कानोड़ और भींडर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी।
बादल छाने से मौसम सुहावना
मौसम विभाग ने उदयपुर में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से शहर में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को भी जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस की गई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। इधर, उदयपुर में दिन का तापमान करीब 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान करीब 24.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है जो पिछले तीन दिनों से बढ़ा है।
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


