होमक्राइमवाराणसी से गांजा तस्करी मामला: चंदौली पुलिस ने पकड़ा 90 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

वाराणसी से गांजा तस्करी मामला: चंदौली पुलिस ने पकड़ा 90 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार

चंदौली पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा बरामद किया है। चार तस्करों ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर राजस्थान और दिल्ली पहुंचाने का काम करते थे। इस मामले में राजस्थान, बिहार, दिल्ली और ओडिशा के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्र: अमर उजाला

Amar Ujala के अनुसार13 जुलाई 2026 को 04:08 am बजे
वाराणसी से गांजा तस्करी मामला: चंदौली पुलिस ने पकड़ा 90 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार

सौजन्य से:- Amar Ujala

UP: चंदौली में 90 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से राजस्थान और दिल्ली भेजा जा रहा था माल; चार तस्कर गिरफ्तार

UP Crime: चंदौली पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 90 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। करीब 22.50 लाख रुपये की खेप ओडिशा से राजस्थान और दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार क्रेटा कार पायलटिंग कर रही थी, जबकि गांजा डीसीएम ट्रक में छिपाकर रखा गया था।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। अलीनगर थाना पुलिस ने पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास घेराबंदी कर एक क्रेटा कार और डीसीएम मिनी ट्रक से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मामले में चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई गई है।

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप डीसीएम ट्रक में लादकर वाराणसी के रास्ते राजस्थान और दिल्ली ले जाई जा रही है। ट्रक के आगे एक क्रेटा कार पायलटिंग कर रही थी, ताकि रास्ते में पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पचपेड़वा अंडरपास के पास रिंग रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार  और डीसीएम मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान क्रेटा कार की डिग्गी से 22 किलोग्राम तथा डीसीएम ट्रक में नीली पॉलीथीन के नीचे छिपाकर रखे गए 68 किलोग्राम गांजे के बंडल बरामद हुए। इस तरह दोनों वाहनों से कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने वाहन स्वामी के कहने पर ओडिशा से गांजा खरीदकर राजस्थान और दिल्ली पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस से बचने के लिए गांजे को अलग-अलग बंडलों में छिपाकर ट्रक में रखा गया था, जबकि आगे चल रही क्रेटा कार रास्ता साफ होने की जानकारी दे रही थी। पुलिस ने राजस्थान, बिहार, दिल्ली और ओडिशा के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें काशीराम (हनुमानगढ़, राजस्थान), मनोज कुमार (अरवल, बिहार), ज्ञानेन्द्र कुमार (रोहिणी, दिल्ली) और सुशांत कुमार दिग्गल (कंधमाल, ओडिशा) शामिल हैं।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना अलीनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें