होमक्राइमउदयपुर में पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या, VIDEO: सेटबैक छोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने लात-घूंसों से मारा; UDA ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा - Udaipur News
क्राइम

उदयपुर में पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या, VIDEO: सेटबैक छोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने लात-घूंसों से मारा; UDA ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Murder Case | Elderly Man Beaten To Death Over Setback Dispute उदयपुर में पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या, VIDEO:सेटबैक छोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने लात-घूंसों से मारा; U…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जुलाई 2026 को 11:44 am बजे
उदयपुर में पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या, VIDEO:  सेटबैक छोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने लात-घूंसों से मारा; UDA ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Murder Case | Elderly Man Beaten To Death Over Setback Dispute

उदयपुर में पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या, VIDEO:सेटबैक छोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने लात-घूंसों से मारा; UDA ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा

- कॉपी लिंक

उदयपुर में मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर 3 युवकों ने पड़ोसी बुजुर्ग की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दिनभर चले हंगामे के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने आरोपियों के अवैध निर्माण को तोड़ दिया।

घटना शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ओस्तवाल नगर में मंगलवार शाम हुई थी। बुधवार को मारपीट का वीडियो सामने आया था। जानकारी के मुताबिक- फाइनेंसर सागरमल मेहता (68) के घर के पीछे प्रवीण सिंह आसोलिया का मकान है।

दोनों में मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। इसे लेकर मंगलवार को दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान प्रवीण सिंह आसोलिया, उसके चचेरे भाई अनुराग सहित तीन लोगों ने पड़ोसी सागरमल और उनके बेटे राहुल मेहता से मारपीट की। मारपीट में सागरमल की मौत हो गई। वहीं राहुल मेहता को भी चोट आई।

पहले देखें मारपीट के PHOTOS…

बेटे ने कहा- थाने में हमारे खिलाफ दी शिकायत

राहुल मेहता ने आरोप लगाया कि मेरे पिता को लात-घूंसों से बुरी तरह मारा। घटना के बाद तीनों आरोपी कार से प्रताप नगर थाने पहुंचे और हमारे खिलाफ रिपोर्ट देने लगे। इसके बावजूद प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और जाने दिया।

पिता को इतना मारा कि पसलियां टूट गईं

प्रीति मेहता ने बताया- प्रवीण सिंह अवैध रूप से मकान बना रहा था। मेरे पिता ने कानूनी कार्रवाई की और उसमें पिता जीत गए थे। इसके बाद भी वह नहीं रुका और मकान बनाता रहा। मेरे पिता को प्रवीण, अनुराग और एक अन्य युवक ने मिलकर मारा। इससे पिता की पसलियां टूट गईं। इससे पहले भी प्रवीण सिंह हमें मारने की धमकी दे चुका है।

मॉर्च्युरी पर इकट्ठा हुए लोग, जताया आक्रोश

घटना के बाद बुधवार सुबह परिवार और समाज के लोग बड़ी संख्या में एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। परिजन और रिश्तेदारों ने मुख्य आरोपी का अवैध मकान तोड़ने, तीनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। लोगों ने पुलिस प्रशासन और यूडीए के खिलाफ नारे लगाए।

CI के शव को ले जाने से लोगों ने रोका

अंबामाता पुलिस थाने के SHO दलपत सिंह राठौड़ की बुधवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद दलपत सिंह के शव को एमबी हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को भीलवाड़ा में उनके पैतृक गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस को अस्पताल से रवाना किया गया। इस दौरान सागरमल मेहता की हत्या पर प्रदर्शन कर लोग एंबुलेंस के सामने खड़े हो गए। इस पर पुलिस ने लोगों को हटाया और एंबुलेंस को रवाना किया। हालांकि इस दौरान लोग उग्र हो गए।

आरोपी का अवैध निर्माण वाला हिस्सा ध्वस्त

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और यूडीए तहसीलदार विजय रैगर से लोगों ने आरोपी के अवैध निर्माण को आज ही ध्वस्त करने की मांग की गई। लोगों ने कहा- अगर निर्माण ध्वस्त नहीं किया तो वे शव नहीं उठाएंगे। इसके बाद यूडीए ने दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी के अवैध निर्माण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया।

एएसपी बोले- तीनों आरोपियों को डिटेन किया

एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया- मामले की जांच डीएसपी छवि शर्मा को सौंपी गई है। जो जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी। साथ ही तीनों आरोपियों को डिटेन कर लिया है।

…..

यह खबर भी पढ़ें...

जयपुर में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या:सड़क किनारे खड़ा था, पीछे से हमलावरों ने किया वार; एमपी का रहने वाला था

जयपुर में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक एमपी का रहने वाला था। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक हाथों में लाठियां लेकर जाते नजर आए है। इसके बाद पीछे से युवक के सिर पर लाठी मारी। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें