राजस्थान में मानसून कमजोर, 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
राजस्थान में मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो राज्य का सबसे गर्म जिला बन गया है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
Weather: राजस्थान में थमी मानसून की रफ्तार, श्रीगंगानगर में पारा 41 पार; अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में मानसून कमजोर बना हुआ है। रविवार को 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, जबकि गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है। मानसून कमजोर पड़ने के बावजूद शनिवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश हिस्सों में धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालांकि किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की सैटेलाइट तस्वीरों में राजस्थान के ऊपर मानसूनी बादलों का प्रभाव काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना कम है।
चूरू में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में चूरू जिले के सादुलपुर में सबसे अधिक 55 मिमी (करीब दो इंच) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 28 मिमी, झुंझुनूं में 18 मिमी तथा हनुमानगढ़ के विभिन्न इलाकों में 3 से 38 मिमी तक वर्षा हुई। अलवर और खैरथल-तिजारा में केवल 1-1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
श्रीगंगानगर सबसे गर्म
बारिश की कमी के बीच पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ गया। शनिवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में 40.6 डिग्री और जैसलमेर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढें- श्रीगंगानगर गैंगरेप केस: होटलों में हैवानियत, चंद पैसे देकर नोंचते रहे बचपन, घिनौने कांड का ऐसे हुआ पर्दाफाश
इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल 15 जुलाई तक राज्य के लिए किसी प्रकार का भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
बड़े शहरों में ऐसा रहा मौसम
राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन बारिश नहीं हुई। दिनभर धूप और उमस बनी रही, जबकि रात के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अजमेर में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। अलवर में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद शनिवार को फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया।
उदयपुर में दिनभर बादल छाने और हल्की हवा चलने के बावजूद बारिश नहीं हुई। कोटा में मानसून की सुस्ती के कारण गर्मी और उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस सीजन में अब तक सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं जोधपुर और सीकर में भी बारिश नहीं होने से तापमान और उमस दोनों बढ़ गए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश और गर्मी-उमस का दौर जारी रह सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files





