किसी को 1 वोट तो कोई 0 पर ही सिमटा, राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाले नतीजे
किसी को 1 वोट तो कोई 0 पर ही सिमटा, राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाले नतीजे राजस्थान में 309 नगर निकाय चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। इस दौरान कई अजीबोगरीब नतीजे लोगों में चर्चा का विषय बने रहे। पार्षद चुना…

सौजन्य से:- Hindustan
किसी को 1 वोट तो कोई 0 पर ही सिमटा, राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाले नतीजे
राजस्थान में 309 नगर निकाय चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। इस दौरान कई अजीबोगरीब नतीजे लोगों में चर्चा का विषय बने रहे। पार्षद चुनाव में भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार को जहां महज एक-एक वोट मिला, वहीं आरएलपी प्रत्याशी को 0 वोट मिले।
चुनाव में प्रत्याशियों की हार-जीत और कम-ज्यादा वोट पड़ना बहुत ही आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी बड़े राजनीतिक दल के उम्मीदवार को महज 1 वोट मिला हो, या किसी को 1 वोट भी ना मिला हो। जी, हां, राजस्थान नगर निकाय चुनाव में ऐसे कुछ हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के सोमवार को कुछ बेहद रोचक परिणाम भी सामने आए। सत्तारूढ़ भाजपा व मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के दो उम्मीदवारों को जहां महज एक-एक वोट मिला। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के एक उम्मीदवार ओम प्रकाश का वोट के लिहाज से खाता भी नहीं खुला। पूरे राज्य में आए अजीबोगरीब नतीजों के बीच ओम प्रकाश का मामला चर्चा का विषय बन गया है।
BJP उम्मीदवार को भी महज 1 वोट
पहला मामला डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड संख्या-13 में सामने आया। इस वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने 376 मतों के साथ विजयी हुईं। इस वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान को 195 वोट मिले।
कैलाशचंद ने बताया कि वह वार्ड संख्या- 12 के वोटर हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजदीकी वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कहा, "मुझे एक वोट मिला। मेरा अपना वोट वार्ड संख्या- 12 में है। मुझे वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया गया था। उस वार्ड के किसी एक व्यक्ति ने मुझे वोट दिया है।"
परबतसर नगरपालिका में 25 वार्ड हैं। कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि 12 वार्ड में भाजपा के उम्मीदवार जीते।
इसी तरह नागौर जिले की रियांबाड़ी नगरपालिका के वार्ड-15 से कांग्रेस उम्मीदवार मजीद मोहम्मद को भी सिर्फ एक ही वोट मिला है। इस वार्ड में भाजपा के सुनील कुमार चौहान विजयी हुए हैं और आरएलपी के गजेंद्र दूसरे स्थान पर रहे।
ओमप्रकाश को मिले 0 वोट
ऐसे ही एक अन्य मामले में बालोतरा जिले की सिणधरी नगरपालिका वार्ड-3 से आरएलपी उम्मीदवार ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला। ओम प्रकाश के लिए नगरपालिका चुनाव हारना सबसे बड़ा झटका नहीं था। असली झटका तब लगा जब सोमवार को नतीजों में उनके नाम के आगे जीरो वोट दिखे।
चुनाव नतीजों के मुताबिक इस वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार भंवरा राम को 133 वोट मिले और वह विजयी घोषित किए गए। भाजपा के खेमा राम को 93 वोट मिले। ओम प्रकाश ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि उनके पक्ष में डाले गए वोट नतीजों में नहीं दिखे। उनके आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।
उन्होंने कहा, ''मेरे परिवार के 10 वोट हैं और मैंने भी खुद को वोट दिया था। वोट चोरी हो गए। ईवीएम सील करते समय कांग्रेस पार्टी के चुनाव एजेंटों को छोड़कर बाकी सभी को बाहर रखा गया। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।''
उल्लेखनीय है कि राज्य के 309 नगर निकायों के दो चरणों में हुए मतदान की गिनती सोमवार को हुई। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को दौर भी जारी है। विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर नतीजों को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


