आपकी जाति के कितने वोटर? राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के इस नए पैंतरे से दावेदारों के छूटेंगे पसीने
राजस्थान में कांग्रेस ने पंचायत चुनावों में भाग लेने के इच्छुक दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगने का निर्णय लिया। आवेदन करने वालों को जाति के वोटरों की संख्या बतानी होगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सक्रियता की जानकारी भी द…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में कांग्रेस ने पंचायत चुनावों में भाग लेने के इच्छुक दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगने का निर्णय लिया। आवेदन करने वालों को जाति के वोटरों की संख्या बतानी होगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सक्रियता की जानकारी भी देना अनिवार्य किया गया है।
जयपुर: बीते दिनों प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन के बाद पार्टी स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच की गई और फिर प्रत्याशी तय किए गए। यही फार्मूला अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपनाया जा रहा है। पार्टी की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है। जो भी व्यक्ति जिला परिषद या पंचायत समिति के सदस्य के रूप में चुनाव मैदान में उतरना चाहता है तो उसे पार्टी की ओर से जारी ऑफिशियल क्यूआर कोड पर आवेदन सबमिट करना होगा।
आपकी जाति के कितने मतदाता
पार्टी की ओर से जारी क्यूआर कोड में दावेदारों को यह भी बताना होगा कि जिस वार्ड से वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। उस वार्ड में किस वर्ग के कितने मतदाता हैं। यानी अलग-अलग जातियों के मतदाताओं की जानकारी भी आवेदन के साथ देनी होगी। इतना ही नहीं, आवेदक को यह भी बताना होगा कि जिस जाति से वह ताल्लुक रखता है। उस जाति के वार्ड में कितने मतदाता है।
जातीय गणित ही बनेगा जीत का आधार
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जीत का आधार जाति माना जा रहा है। हालांकि जीत के कई आधार होते हैं लेकिन जाति एक मजबूत और अहम आधार है। ऐसे में जातिगत समीकरण देखकर ही पार्टी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने के मूड में है। यही वजह है कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हर दावेदार से उसके वार्ड में उसकी जाति के मतदाताओं की जानकारी मांगी गई है।
सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव?
चुनाव लड़ने के इच्छुक मतदाताओं को यह भी बताना होगा कि वे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर कितने एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक्टिव रहते हुए उन्होंने पार्टी के बारे में कितनी पोस्ट की। सरकार की नाकामियों को कितनी बार उजागर किया। अपने इलाके में राजनैतिक कार्यक्रमों में कब कब एक्टिव रहे। इसकी जानकारी भी मांगी गई है। दावेदारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का लिंक भी देना होगा ताकि पार्टी के पदाधिकारी देख सके कि स्थानीय स्तर पर वे कितने सक्रिय रहे।
व्यक्तिगत जानकारी के साथ राजनैतिक सफर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यूआर कोड जारी किया है, जिसमें दावेदार से नाम, वोटर आईडी, जन्मतिथि, पिता या पति का नाम, धर्म, श्रेणी, जाति, व्यवसाय, स्थायी पता और वॉट्सएप नंबर मांगा गया है। साथ ही यह भी बताना होगा कि वह कितने वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा है, कब कब कौन से पद पर रहा और राजनीतिक यात्रा क्या रही। आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पहले चुनाव लड़ा है तो उसका विवरण भी देना होगा। एनजीओ से जुड़ाव की जानकारी भी मांगी गई है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते: सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे; अब इंटरव्यू होगा - Jaipur News

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News

9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार महासभा, अनुदान बढ़ाने की मांग करेंगे गौसेवक


