जगाराओं पुलिस ने अरेस्ट किए दो नशा तस्कर: 1.15 किलो हेरोइन बरामद, एक राजस्थान पुलिस की हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा - Jagraon News
- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Jagraon - Jagraon Police Arrest Drug Smugglers | Heroin Seized From Rajasthan Fugitive जगाराओं पुलिस ने अरेस्ट किए दो नशा तस्कर:1.15 किलो हेरोइन बरामद, एक राजस्थान पुलिस की हथकड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Jagraon
- Jagraon Police Arrest Drug Smugglers | Heroin Seized From Rajasthan Fugitive
जगाराओं पुलिस ने अरेस्ट किए दो नशा तस्कर:1.15 किलो हेरोइन बरामद, एक राजस्थान पुलिस की हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस की हिरासत से हथकड़ी निकालकर फरार हुआ नशा तस्करी का आरोपी लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस के सीआईए स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ कर्मू निवासी गांव अखाड़ा और गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी चुंगी नंबर-5, मोहल्ला हरदेव नगर, जगराओं के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ के एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जीटी रोड अलीगढ़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दोनों आरोपी बड़े पैमाने पर नशा तस्करी करते हैं। दोनों दूसरे शहरों से हेरोइन लाकर जगराओं और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं।
सीआईए स्टाफ ने छापेमारी कर पकड़ा
सूचना के अनुसार, दोनों पुराना सनमति स्कूल, नानक नगर के सामने बने सुनसान कमरों में हेरोइन की खेप के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना सिटी जगराओं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी कर्मू पर 18 केस दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कर्मू के खिलाफ पहले से करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात बड़े नशा तस्करों से हुई थी। इसके बाद जेल से बाहर आने पर उसने नशे के कारोबार में पैर जमा लिए।
वहीं, दूसरे आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ भी करीब चार मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपी कर्मजीत ने कथित तौर पर बताया कि जुलाई में राजस्थान पुलिस ने उसे नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। पंजाब में पहले से मामले दर्ज होने के बावजूद वह जमानत पर बाहर था और राजस्थान में चूरापोस्त के मामले में पकड़ा गया था।
पेशी पर लेकर आई थी राजस्थान पुलिस
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लुधियाना लेकर आई थी। वापस लौटते समय ट्रेन में अलवर के पास आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर फरार हो गया। इसके बाद से राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब जगराओं सीआईए स्टाफ ने उसे हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन की खेप आरोपी कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और संपर्कों को भी खंगाल रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि नशे की सप्लाई के नेटवर्क और संभावित अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


