जिस दिन शादी का एग्रीमेंट हुआ उसी दिन भागी दुल्हन: 1.50 लाख में हुआ था सौदा, कार में बैठकर फारार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Marriage Scam | Bride Escapes After Taking Cash In Jamdoli जिस दिन शादी का एग्रीमेंट हुआ उसी दिन भागी दुल्हन:1.50 लाख में हुआ था सौदा, कार में बैठकर फारार - कॉपी लिंक जय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Marriage Scam | Bride Escapes After Taking Cash In Jamdoli
जिस दिन शादी का एग्रीमेंट हुआ उसी दिन भागी दुल्हन:1.50 लाख में हुआ था सौदा, कार में बैठकर फारार
- कॉपी लिंक
जयपुर में शादी से पहले दुल्हन घर छोड़कर फरार हो गई। इस शादी के लिए बिचौलिए ने 1.50 लाख रुपए का सौदा किया था। मामले में धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश करवाकर शनिवार को जामडोली थाने में जालसाज गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
ये था मामला
हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि आगरा रोड निवासी 40 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार युवक शादी नहीं होने से परेशान था। मई-2026 में उसका एक रिश्तेदार उसके घर मिलने आया था। रिश्तेदार ने कहा कि उसकी भी शादी नहीं हो रही थी, लेकिन उसके एक परिचित विनोद ने पैसे लेकर उसकी शादी करवा दी। रिश्तेदार ने बताया कि उसके परिचित विनोद ने पैसे लेकर कई शादियां करवाई हैं।
कुछ दिन बाद रिश्तेदार ने पीड़ित को विनोद से मिलवाया। उसने शादी करवाने के एवज में 1.50 लाख रुपए की डिमांड रखी। 26 मई 2026 को विनोद अपनी पत्नी व 2 अ्न्य लड़कियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। उसने दोनों लड़कियों को बिहार की रहने वाली बताया।
विनोद ने कहा कि तुम दोनों में से किसी को भी पसंद कर लो, उसी से तुम्हारी शादी करवा देंगे। पीड़ित ने इस दौरान उनमें से एक लड़की को पसंद कर लिया। तय सौदे के अनुसार विनोद ने पीड़ित से 1.50 लाख रुपए ले लिए।
कार में बैठकर फरार हो गई दुल्हन
इस दौरान विनोद ने 26 मई को कोर्ट मैरिज की कहकर पीड़ित को जयपुर कलक्ट्रेट बुलाया। 500 रुपए के स्टाम्प पर दोनों का शादी का एग्रीमेंट तैयार कर साइन करवा लिए।
कोर्ट मैरिज नहीं होने की कहने पर पीड़ित को 50 रुपए का शपथ-पत्र देकर एक-दो दिन में आर्य समाज में विधिवत शादी करवाकर प्रमाण-पत्र उपलब्ध करवाने का कहा गया।
विश्वास दिलाने के लिए लड़की को उनके साथ ही घर भेज दिया। उसी शाम को करीब 5 बजे घर के बाहर स्विफ्ट कार आकर रुकी। इस दौरान लड़की घर से बाहर निकली और कार में आकर बैठ गई। पीड़ित ने कार का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी कार को तेज स्पीड में दौड़ाकर फरार हो गए।
काफी दिन बीतने के बाद भी जब लड़की वापस नहीं लौटी तो पीड़ित ने शादी करवाने वालों से कॉन्टैक्ट किया लेकिन उन्होंने टालमटोल कर रुपए लौटाने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित की ओर से कोर्ट के आदेश करवाकर शनिवार को मामला दर्ज करवाया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files





