स्कूटी खरीदने को बिना ब्याज 1 लाख का लोन, क्या है राजस्थान की समर्थ सखी ऋण योजना
आगे पढ़ें - क्या है समर्थ सखी योजना - समर्थ सखी ऋण योजना का उद्देश्य - समर्थ सखी ऋण योजना के तहत कितना लोन मिलेगा - समर्थ सखी योजना की पात्रता - समर्थ सखी ऋण योजना के लिए आवेदन कैसे करें - समर्थ सखी ऋण योजना की ब्याज दर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
आगे पढ़ें
- क्या है समर्थ सखी योजना
- समर्थ सखी ऋण योजना का उद्देश्य
- समर्थ सखी ऋण योजना के तहत कितना लोन मिलेगा
- समर्थ सखी योजना की पात्रता
- समर्थ सखी ऋण योजना के लिए आवेदन कैसे करें
- समर्थ सखी ऋण योजना की ब्याज दर क्या है
- समर्थ सखी ऋण योजना का लोन कितने महीने में चुकाना होगा
- समर्थ सखी ऋण योजना के जरूरी दस्तावेज
- समर्थ सखी ऋण योजना से जुड़े अन्य सवाल (FAQs)
हालांकि इस योजना के आवेदन के लिए एक शर्त जरूरी है कि महिला का राजीविका कैडर होना जरूरी है। अगर कोई राजीविका कैडर हैं और उनका न्यूनतम वेतन 6000 रुपये है, तो इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि इस योजना के तहत नया वाहन ही खरीदना होगा। पुराने वाहन पर यह मान्य नहीं होगा।
क्या है समर्थ सखी योजना
समर्थ सखी ऋण योजना की शुरुआत राजीविका दीदियों को सुविधा देने के लिए की गई है। इस योजना के तहत राजीविका दीदी अगर टू व्हीलर खरीदना चाहती हैं तो उन्हें 1 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन मिल जाएगा। यह लोन राजस्थान महिला निधि के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।समर्थ सखी ऋण योजना का उद्देश्य
नई स्कूटी या टू-व्हीलर खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देना। इसके तहत स्कूटी, मोटर साइकिल या इलेक्ट्रिक स्कूटी भी खरीदी जा सकती है।समर्थ सखी ऋण योजना के तहत कितना लोन मिलेगा
इस योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। कुल लागत का 10 फीसदी हिस्सा मार्जिन मनी के तौर पर होगा।समर्थ सखी योजना की पात्रता
- आवेदक की उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- आवेदक राजीविका कैडर हों और न्यूनतम वेतन 6000 रुपये महीना हो
- कम से कम 3 साल से लगातार राजीविका के तौर पर सेवा दे रही हों
- प्रार्थी के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है
समर्थ सखी ऋण योजना के लिए आवेदन कैसे करें
अगर कोई महिला इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं तो इसका प्रस्ताव स्वयं सहायता समूह द्वारा दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह ही एक तरह से सामूहिक गारंटी ली जाएगी। महिला जिस भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, उन्हीं के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन करेंगी।समर्थ सखी ऋण योजना की ब्याज दर क्या है
वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से 10.5 फीसदी की ब्याज दर की सब्सिडी दिए जाने के लिए इस योजना पर ब्याज की दर शून्य है। मतलब फिलहाल एक भी पैसा ब्याज नहीं देना होगा।समर्थ सखी ऋण योजना का लोन कितने महीने में चुकाना होगा
समर्थ सखी ऋण योजना के तहत लिए गए लोन को चुकाने के लिए कुल 36 महीने का समय होगा। हर महीने EMI के हिसाब से यह पैसा भरना होगा।समर्थ सखी ऋण योजना के जरूरी दस्तावेज
- स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रस्ताव
- स्वयं सहायता समूह की सामूहिक गारंटी
- CLF द्वारा अनुशंसा एवं अधिकार पत्र यदि वसूली नहीं आती है तो राजीविका स्टाफ द्वारा सहयोग किया जाएगा तथा मानदेय से वसूली भी की जा सकेगी
- वाहन का दृष्टिबंधक आर.टी.ओ द्वारा जारी वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र में फाईनेंसर के रूप में राजस्थान महिला निधि का नाम अंकित होना अनिवार्य होगा।
- ड्राईविंग लाइसेंस की कॉपी
- वाहन का बीमा महिला द्वारा स्वयं करवाना होगा।
समर्थ सखी ऋण योजना से जुड़े अन्य सवाल (FAQs)
- क्या इस योजना का लाभ राजस्थान की कोई भी महिला ले सकती है?
नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए राजीविका कैडर के तौर पर जुड़ना होगा। साथ ही कम से कम 3 साल से लगातार एक्टिव रहना होगा।
- क्या समर्थ सखी योजना के तहत मिलने वाला पैसा चुकाना नहीं होगा?
नहीं, ऐसा नहीं है। इस योजना के तहत सिर्फ ब्याज में छूट दी गई है, लेकिन बाकी पैसा आपको हर महीने ईएमआई के तौर पर चुकाना होगा।
- क्या इस योजना के तहत परिवार के किसी अन्य सदस्य के लिए भी दोपहिया खरीद सकते हैं?
इस योजना के तहत राजीविका दीदी के नाम से ही टू-व्हीलर मिलेगा। उन्हीं के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


