10 में 10... जयपुर मेट्रो में पहली बार बैठी रूसी महिला, बोली- ‘दुबई मेट्रो जैसी है’
Sign In Advertisement X विदेशी पर्यटकों के लिए जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें और रंग-बिरंगी गलियां और वहां की रौनक हमेशा खींचती रही है. इस बार एक रूसी महिला का ध्य…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
विदेशी पर्यटकों के लिए जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें और रंग-बिरंगी गलियां और वहां की रौनक हमेशा खींचती रही है. इस बार एक रूसी महिला का ध्यान जयपुर मेट्रो ने खींच लिया. भारत में रह रहीं रूसी महिला वेरा प्रोकोफेवा ने पहली बार जयपुर मेट्रो का सफर किया और अपने अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
वीडियो में वेरा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचती नजर आती हैं. वह वहां मौजूद एक स्टाफ सदस्य से रास्ते को लेकर मदद लेती हैं और फिर प्लेटफॉर्म की तरफ जाती हैं. वह मेट्रो स्टेशन के आसपास का माहौल भी कैमरे में रिकॉर्ड करती हैं.वेरा वीडियो में कहती हैं कि हम उस मेट्रो स्टेशन जाना चाहते हैं, जो हवा महल के पास है. इसके बाद वह स्टेशन पर अपना अनुभव बताती हैं.
जयपुर मेट्रो देखकर बोलीं- 10 में 10 नंबर
स्टेशन देखने के बाद वेरा काफी खुश नजर आती हैं. वह प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए इसे 10 में 10 नंबर देती हैं. वह कहती हैं कि बहुत अच्छा. मैं इसे अच्छा प्लेटफॉर्म कहूंगी. अभी तक तो 10 में 10.इसके बाद वह मेट्रो स्टेशन के अलग-अलग हिस्से दिखाती हैं. वीडियो के एक हिस्से में वेरा जयपुर मेट्रो की तुलना दुबई मेट्रो से करती नजर आती हैं. "यह दुबई मेट्रो जैसी लगती है."
Advertisement
वीडियो पर लिखा है, "पहली बार जयपुर मेट्रो की कोशिश."
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वेरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया. कई लोगों ने उनके जयपुर आने का स्वागत किया, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें शहर की दूसरी जगहें और मेट्रो रूट देखने की सलाह दी. एक यूजर ने लिखा, "जयपुर में आपका स्वागत है."एक अन्य व्यक्ति ने राजस्थान आने और जयपुर का अनुभव शेयर करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया.ॉ
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की चोरी-छिपे खींच रहा था फोटो? फिर ऐसे खुली पोल
वीडियो पर कुछ लोगों ने अपने शहर की मेट्रो का भी जिक्र किया. एक यूजर ने बताया कि वह यह वीडियो बेंगलुरु मेट्रो में बैठकर देख रहा है. वहीं कुछ लोगों ने वेरा को दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल का सफर करने की सलाह दी.
वेरा का यह छोटा सा मेट्रो एक्सपीरियंस इसलिए चर्चा में है क्योंकि एक विदेशी पर्यटक की नजर से जयपुर की रोजमर्रा की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा का अनुभव देखने को मिला. वीडियो में उनकी सबसे ज्यादा चर्चा वाली बात जयपुर मेट्रो की तुलना दुबई मेट्रो से करना रही.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


