होम›राजनीति›सिलोरा, पीसांगन, श्रीनगर केकड़ी व बडल्या की लॉटरी पूरी: 10 उपखंडों पर 261 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का तय हुआ आरक्षण - Ajmer News
राजनीति

सिलोरा, पीसांगन, श्रीनगर केकड़ी व बडल्या की लॉटरी पूरी: 10 उपखंडों पर 261 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का तय हुआ आरक्षण - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Panchayat Samiti Election 2026: Reservation Lottery List Released सिलोरा, पीसांगन, श्रीनगर केकड़ी व बडल्या की लॉटरी पूरी:10 उपखंडों पर 261 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 07:05 am बजे
सिलोरा, पीसांगन, श्रीनगर केकड़ी व बडल्या की लॉटरी पूरी:  10 उपखंडों पर 261 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का तय हुआ आरक्षण - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Panchayat Samiti Election 2026: Reservation Lottery List Released

सिलोरा, पीसांगन, श्रीनगर केकड़ी व बडल्या की लॉटरी पूरी:10 उपखंडों पर 261 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का तय हुआ आरक्षण

- कॉपी लिंक

पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 के तहत अजमेर जिले की 10 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली जा रही है।

बता दें कि जिले में अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, पीसांगन, सावर, सरवाड़, केकड़ी, अराई, सिलोरा, श्रीनगर, भिनाय यानी 10 पंचायत समिति है। इन के प्रधान पदों व सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 23 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर निकाली गई थी।

बड़ल्या में 12 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व

पंचायत समिति बडल्या की लॉटरी अजमेर के कलेक्ट्रेट भवन में निकाली गई। इसमें एससी की तीन, ओबीसी की पांच, अनारक्षित 17 सीटें रही। इनमें 12 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। उपखंड अधिकारी पदमा चौधरी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

सिलोरा में 18 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति सिलोरा में 36 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की सात, ओबीसी की सात, अनारक्षित 22 सीटें रही। इनमें 18 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है।

पीसांगन में 13 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति पीसांगन में 26 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की चार, ओबीसी की पांच, अनारक्षित 17 सीटें रही। इनमें 13 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है।

केकड़ी में 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति केकड़ी में 22 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की छह, ओबीसी की चार, एसटी की एक, अनारक्षित 11 सीटें रही। इनमें 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है।

श्रीनगर में 15 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति श्रीनगर में 28 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की चार, ओबीसी की पांच, एसटी की एक, अनारक्षित 18 सीटें रही। इनमें 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है।

- पंचायत समिति की ग्राम पंचायतवार लॉटरी की स्थिति.. अपडेट की जा रही है….

बड़ल्या पंचायत समिति…

सिलोरा-किशनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की ये स्थिति…

पीसांगन पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की ये स्थिति…

केकड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की ये स्थिति…

श्रीनगर पंचायत समिति…

…………

पढें ये खबर भी…

अजमेर-पीसांगन, अराई, सरवाड़ में प्रधान पद सभी के लिए ओपन:33 जिला परिषद सदस्यों में एससी और ओबीसी की 6-6 सीटें आरक्षित

अजमेर जिले में पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को जवाहर रंगमंच में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली गई। सबसे पहले प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान कलेक्टर लोक बंधु सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। (पूरी खबर पढें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें