राजस्थान: सीकर में सेना के जवान का अपहरण, बदमाशों ने पत्नी को फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती
{"_id":"6aa00dff9be9cc512f04bf5e","slug":"sikar-army-soldier-kidnapping-10-lakh-ransom-khandela-shriram-sihag-rajasthan-crime-news-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीकर में सेना के जवान…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa00dff9be9cc512f04bf5e","slug":"sikar-army-soldier-kidnapping-10-lakh-ransom-khandela-shriram-sihag-rajasthan-crime-news-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीकर में सेना के जवान का अपहरण, बदमाशों ने पत्नी को फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीकर में सेना के जवान का अपहरण, बदमाशों ने पत्नी को फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती
Tue, 08 Sep 2026 07:02 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:02 PM IST
सार
Rajasthan News: सीकर के खंडेला क्षेत्र में सेना के जवान श्रीराम सिहाग का अपहरण कर बदमाशों ने उनके मोबाइल से पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कई टीमें गठित की हैं और पैसों के पुराने विवाद समेत अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विस्तार
जिले में खंडेला क्षेत्र के केरपुरा बस स्टैंड के पास से बदमाशों ने सेना के जवान श्रीराम सिहाग (32) का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने जवान के मोबाइल से उनकी पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर जवान की तलाश शुरू कर दी है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है।
कोचिंग से लौट रहे जवान को गाड़ी में जबरन बैठाया
सोमवार रात करीब 8 बजे सेना के जवान श्रीराम सिहाग कोचिंग से लौट रहे थे। इसी दौरान केरपुरा बस स्टैंड के पास पांच-छह बदमाशों ने उन्हें गाड़ी में जबरन बैठा लिया और अपहरण कर अपने साथ ले गए। घटनास्थल पर श्रीराम की मोटरसाइकिल और हेलमेट बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।
जवान के मोबाइल से पत्नी को किया फोन, खाते में पैसे डालने को कहा
अपहरणकर्ताओं ने श्रीराम के मोबाइल फोन से उनकी पत्नी को कॉल किया। बदमाशों ने पत्नी से कहा कि उन्हें बैंक खाते का विवरण भेजा जाएगा और उस खाते में 10 लाख रुपये जमा कराने होंगे। फिरौती की रकम की मांग करने के बाद बदमाशों ने फोन काट दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन के विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है। जवान के भाई शेर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में एक अन्य फौजी पर संदेह जताया है। भाई के अनुसार पश्चिम बंगाल में तैनाती के दौरान श्रीराम का करौली जिले के एक जवान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के कारण श्रीराम का अपहरण कराया गया हो सकता है।
करौली भेजी गई पुलिस टीम, अलग-अलग पहलुओं से जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई और जवान की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित कीं। थानाधिकारी के मुताबिक पुलिस की एक टीम को करौली भी भेजा गया है। अधिकारी मामले की जांच अलग-अलग पहलुओं से कर रहे हैं और अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बाबा बालकनाथ के बयान पर भड़के वकील, भिवाड़ी कोर्ट के बाहर पुतला फूंका; चुनाव में विरोध का एलान
2013 में सेना में भर्ती हुए थे श्रीराम
श्रीराम सिहाग वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब में थी। वे सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले तीन-चार महीने से छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। इसी दौरान सोमवार रात कोचिंग से लौटते समय उनका अपहरण कर लिया गया। पुलिस जवान की तलाश में जुटी हुई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted