राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा: पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Rajasthan Board Class 10 Exam Schedule | RBSE Twice Exam 2026 Update राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा:पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Rajasthan Board Class 10 Exam Schedule | RBSE Twice Exam 2026 Update
राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा:पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री
- कॉपी लिंक
राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा इस सत्र से दो बार होगी। पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी। दूसरी परीक्षा मई में होगी। राजस्थान बोर्ड सचिव ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के अनुसार- मुख्य परीक्षा में पास होने वाला छात्र अधिकतम 3 सब्जेक्ट में अपने नंबर सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे सकते हैं। दोनों में से जिसमें ज्यादा नंबर आएंगे वे फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।
वहीं अगर स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी के साथ ही एक अन्य विषय में फेल हो गए तो सीधे फेल नहीं होंगे। 2 विषयों में (33% से कम वाले) अंक सुधार (EI) के तहत दूसरी परीक्षा देनी होगी। अगर 3 या अधिक विषयों में फेल/अनुपस्थित रहे तो दूसरी परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। अगले साल सभी विषयों से फिर परीक्षा देनी होगी।
सप्लीमेंट्री नहीं आएगी
2026-27 से पूरक परीक्षा (Supplementary) की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब उसकी जगह यही दूसरी परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा की परफॉर्मेंस Raj-e-Vault में उपलब्ध होगी, जिससे कक्षा 11 में अस्थाई प्रवेश मिल जाएगा।
मुख्य परीक्षा में अधिकतम 2 विषयों में 33% से कम अंक वाले छात्रों को कक्षा 11 में अस्थाई प्रवेश मिल जाएगा। दूसरी परीक्षा के बाद प्रवेश स्थायी होगा।
10वीं में 3 सब्जेक्ट में सुधार कर सकते हैं
पहली मुख्य परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। कक्षा 10वीं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा और तीसरी भाषा/संस्कृत में से अधिकतम 3 विषय सुधार सकते हैं। विषय बदलने की अनुमति नहीं है।
मुख्य और दूसरी दोनों परीक्षाओं के बाद अलग-अलग री टोटलिंग और चेकिंग करवा सकते हैं। लेकिन दूसरी परीक्षा में सिर्फ उसी विषय की रि टोटलिंग और चेकिंग होगी जो चुनी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर शहर में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली: सुबह 8 बजे से शुरू होगी कटौती; जानें कौनसे 23 इलाके होंगे प्रभावित - Jodhpur News

राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री व्यवस्था खत्म

अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका


