जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई:10 हजार की रिश्वत लेते सांगानेर सदर थाने का एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई:10 हजार की रिश्वत लेते सांगानेर सदर थाने का एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया- आरोपी ने पिकअप को छोड़ने के बदले रिश्वत ली थी. Published : October 1, 2026 at 7…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई:10 हजार की रिश्वत लेते सांगानेर सदर थाने का एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया- आरोपी ने पिकअप को छोड़ने के बदले रिश्वत ली थी.
Published : October 1, 2026 at 7:34 PM IST
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जयपुर में ट्रैप कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने सांगानेर सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) महेशचंद मीणा को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है,आरोपी ने एक पिकअप को छोड़ने के बदले रिश्वत ली थी और परिवादी से रकम लेकर जेब में रख ली थी. जिसे टीम ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देशों पर ACB की जयपुर सिटी-III यूनिट ने की है.
एसीबी को मिली थी आरोपी के खिलाफ शिकायत: एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय इकाई को सांगानेर सदर थाने के एएसआई महेशचंद मीणा के खिलाफ शिकायत मिली थी. परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसके मामा द्वारा सांगानेर सदर थाने में दर्ज करवाए गए एक मुकदमे का जांच अधिकारी एएसआई महेशचंद मीणा है. मामा की पिकअप छोड़ने और एक अन्य शख्स को मामले में आरोपी नहीं बनाने के बदले वह 20-20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है.
पढे़ं: ACB Action : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते व्यक्ति को पकड़ा, सीजीएसटी अधीक्षक डिटेन और दलाल गिरफ्तार
सत्यापन के बाद दिया कार्रवाई को अंजाम: गोविंद गुप्ता ने बताया- एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया गया. सत्यापन में सामने आया कि मुकदमे में राजीनामा होने के दस्तावेज मांगकर पिकअप छोड़ने और मुकदमे का निस्तारण करने के बदले आरोपी एएसआई ने दस हजार रुपए पहले लिए और दस हजार रुपए की रिश्वत और मांग रहा है. एसीबी के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय इकाई के एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा अनुसंधान: आरोपी एएसआई ने परिवादी और सहपरिवादी से मुकदमे में राजीनामे के दस्तावेज मांगे और सहपरिवादी से पूछताछ के बाद परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेकर अपनी जेब में रख ली. एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जींस की पॉकेट से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है. आगे कार्रवाई जारी है. एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे कार्रवाई की जा रही है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा.
पढ़ें : 2 करोड़ रुपये के रिश्वत कांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी और दलाल 3 दिन के रिमांड पर
एसीबी के नाम से ठगी से सावधान रहने की अपील: गोविंद गुप्ता ने बताया- यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिले, तो मामले की वस्तुस्थिति व उपलब्ध तथ्यों की जानकारी के लिए एसीबी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औपचारिक रूप से सीधा संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण पेश किया जा सकता है. एसीबी द्वारा तथ्यों और स्पष्टीकरण का परीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाती है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1064 और वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24X7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं. एसीबी वैध काम करवाने में पूरी मदद करेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


