अंतरिम जमानत पर छूटे विचाराधीन बंदी का पुलिस ने किया पीछा, तलाश जारी
एक विचाराधीन बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है, जिसे अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur News: Under Trial Prisoner Absconds After Interim Bail | Lalkothi
जयपुर में अंतरिम जमानत पर छूटा विचाराधीन बंदी फरार:सेंट्रल जेल में 10 अगस्त को करना था सरेंडर, लालकोठी थाने में मामला दर्ज
- कॉपी लिंक
जयपुर के लालकोठी थाना क्षेत्र में अंतरिम जमानत पर रिहा एक विचाराधीन बंदी के फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। जिला कारागृह जयपुर के मुख्य प्रहरी हरीश कुमार मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
जमानत टाइम खत्म होने पर भी नहीं पहुंचा जेल
रिपोर्ट के अनुसार, विचाराधीन बंदी पंकज कुमार जो वर्तमान में मुरलीपुरा स्थित सीरियल कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। उसको अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। निर्धारित तिथि और समय पर 10 अगस्त को सुबह 10 बजे सेंट्रल जेल जयपुर में स्वयं उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमानत अवधि समाप्त होने के बाद भी वह जेल नहीं पहुंचा।
लालकोठी थाने में मामला दर्ज
बंदी के निर्धारित समय पर आत्मसमर्पण नहीं करने पर जिला कारागृह प्रशासन ने इसे फरारी मानते हुए लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुटी है।
- LIVEजयपुर में तेज बारिश, कई जगह जाम लगा: सलूबंर में 5 घंटे में 5 इंच बरसात, घर-दुकानों में घुसा पानी; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल बंद
- भास्कर एक्सक्लूसिवस्टूडेंट्स ने मार्कशीट-ब्लैंक चेक गिरवी-रखकर खरीदा था NEET का पेपर: रातभर ग्रुप में बैठकर रटे जवाब; दो भाइयों ने राजस्थान में 10-12 लाख में बेचा, पार्ट–2
- फर्जी दस्तावेज से राजस्थान यूनिवर्सिटी में ठगी: वेरिफिकेशन में सभी डॉक्यूमेंट निकले फर्जी; आउटसोर्स कर्मचारी पर रुपए लेकर ठगी कराने का आरोप
- आमेर की हाथी सवारी बंद करने की मांग: वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, क्रूरता-मुक्त पर्यटन मॉडल का दिया प्रस्ताव
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे राजस्थान के ये मंत्री, IAS अर्तिका शुक्ला के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें वजह

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

राजस्थान पुलिस ने कानून के छात्रों के लिए व्यावहारिक कानूनी अनुभव हासिल करने के दरवाजे खोले


