राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; नीट-PG परीक्षा में कंप्यूटर बंद; भाई को बचाने में 3 बहनें डूबी - Rajasthan News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan News Today | Jaipur History Sheeter Firing & NEET PG Exam Chaos राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; नीट-PG परीक्षा में कंप्यूटर बंद;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajasthan News Today | Jaipur History Sheeter Firing & NEET PG Exam Chaos
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; नीट-PG परीक्षा में कंप्यूटर बंद; भाई को बचाने में 3 बहनें डूबी
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। नीट पीजी परीक्षा में कंप्यूटर बंद हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...
पहले टॉप 5 खबरें
1.जयपुर- नीट PG के दौरान हंगामा, बार-बार बंद हुए कंप्यूटर जयपुर में NEET PG-2026 परीक्षा के सीतापुरा के ION डिजिटल जोन सेंटर पर हंगामा हो गया। कैंडिडेट्स ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बार-बार बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। दो घंटे में 10 बार तक एग्जाम बाधित हुआ। छात्रों ने पेपर लीक की भी आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ें
2. उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट कांग्रेस ने रविवार को उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पार्षदों के टिकट की लिस्ट जारी कर दी। सभी 80 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें कई नए लोगों को मौका दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
3. भाई को बचाने कुंड में कूदी 3-बहनें, चारों की मौत धौलपुर में भाई को बचाने तीन बहनें कुंड में कूद गईं। डूबने से चारों भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना आंगई थाना क्षेत्र में बिरजा गांव के पास रविवार सुबह 4 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें
4. परनामी बोले-न किसी ने चप्पल दिखाई, न गला दबाया निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर भरतपुर संभाग के प्रभारी अशोक परनामी के घर शनिवार को पूर्व MLA राजकुमारी जाटव और बीजेपी के करौली जिलाध्यक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस मामले में परनामी ने कहा- न तो पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कोई चप्पल दिखाई और न ही हमारे जिला अध्यक्ष ने कोई दबाने का काम किया। पूरी खबर पढ़ें
5. दो गाड़ियों के बीच फंसी स्विफ्ट,नवजात समेत 3 की मौत बीकानेर के भड़ल गांव में एक्सीडेंट के कारण दो गाड़ियों के बीच फंसी स्विफ्ट कार में एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार प्रसूता और 2 दिन की मासूम को हॉस्पिटल से लेकर घर लौट रहा था। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें
6.थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग उदयपुर के सवीना में रविवार तड़के करीब 3 बजे थाने के सामने बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा को 2 गोली लगी है। पूरी खबर पढ़ें
7.भरतपुर में महिलाओं को पीटा भरतपुर में शनिवार देर रात एक परिवार ने दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे में दूसरे परिवार की महिलाओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें घर से बाहर घसीटा गया...घटना में एक पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें
8. दो बाइक की भिड़ंत में जीजा-साला सहित 3 की मौत उदयपुर जिले में 2 बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में जीजा-साला सहित 3 युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। हादसा उदयपुर शहर से करीब 65 किमी दूर ओगणा थाना क्षेत्र में गोगुंदा-ओगणा रोड पर रविवार दोपहर 2 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है
9. टीलों वाला गांव बना पर्यटन स्थल जैसलमेर जिले के रामदेवरा गांव में लोक देवता बाबा रामदेव का वार्षिक मेला शुरू हो गया है। लोग रामदेवरा से लगभग 60 किलोमीटर दूर फलोदी जिले का देचू गांव में रेतीले टीलों के बीच पहुंचकर आनंद ले रहे हैं। ऊंट सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं । पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास
10.नगर निकाय चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन
प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा-कांग्रेस ने अभी सभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


