जोधपुर में कल 100 वार्डों में वोटिंग, 7.12 लाख वोटर चुनेंगे शहर की सरकार, बारां जिले की तीन निकायों में भी होगा मतदान
जोधपुर में कल 100 वार्डों में वोटिंग, 7.12 लाख वोटर चुनेंगे शहर की सरकार, बारां जिले की तीन निकायों में भी होगा मतदान स्थानीय निकायों के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए मतदान दल गुरुवार को रवाना हो गए. Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में कल 100 वार्डों में वोटिंग, 7.12 लाख वोटर चुनेंगे शहर की सरकार, बारां जिले की तीन निकायों में भी होगा मतदान
स्थानीय निकायों के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए मतदान दल गुरुवार को रवाना हो गए.
Published : September 10, 2026 at 3:23 PM IST
जोधपुर/ बारां: शहर की सरकार यानी नगर निगम के 100 वार्डों के पार्षदों का चुनाव शुक्रवार को होगा. जोधपुर शहर के 7 लाख 12 हजार 134 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे. इसके लिए 729 बूथों पर मतदान होगा. इसको लेकर गुरुवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई. जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि आज शाम तक सभी दल अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे. जिला कलेक्टर ने जोधपुर के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है. इसी प्रकार बारां जिले की छबड़ा, मांगरोल और अटरू नगर पालिका में 95 वार्डों के लिए 95 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
186 संवेदनशील मतदान केंद्र: जोधपुर के 729 मतदान केंद्रों में 186 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं. इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग सेक्टर वार तैनात किया है. इसी तरह से जिला प्रशासन ने प्रत्येक दस वार्ड के लिए एक-एक सेक्टर व एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं. जिला कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे मतदाताओं को परेशानी नहीं हो.
34 प्रतिशत 18 से 35 वर्ष के वोटर: जोधपुर नगर निगम क्षेत्र के कुल 7 लाख 12 हजार 134 मतों में से 34 प्रतिशत मतदाता 18 से 35 आयु के हैं. इनकी संख्या 2 लाख 76 हजार 84 है. इसमें 1 लाख 45 हजार 27 पुरुष और 1 लाख 31 हजार 057 महिला मतदाता हैं. वृद्ध मतदाताओं की बात करें तो 51 से 60 साल की उम्र के मतदाताओं में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है. 51 से 59 की आयु में पुरुष वोटर्स 47,512 और महिला मतदाताओं की संख्या 48,821 है. इसी तरह से 60 वर्ष से अधिक आयु में महिला 56,145 और पुरुष मतदाता 54,696 हैं.
राजस्थानी में बोले सीईओ: कल होने वाले मतदान के लिए जोधपुर के मतदाताओं से अपील के लिए जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा ने राजस्थानी भाषा में अपील जारी की है. मिश्रा ने बताया कि स्थानीय भाषा में 'अपणायत' होती है. यह अपील की है ताकि जोधपुर के लोग मत डालने के लिए ज्यादा से ज्यादा बाहर निकलें.
बारां में तीन निकायों के चुनाव कल: बारां जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान होगा. इसके लिए आज मतदान दलों को निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया. छबड़ा, मांगरोल और अटरू नगर पालिका में 95 वार्डों के लिए 95 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि रवानगी से पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया. तीनों निकायों में कुल 62,728 मतदाता वोट डालेंगे. इसमें 31,978 पुरुष, 30,749 महिला और एक ट्रांसजेंडर मतदाता है. छबड़ा में 35, मांगरोल में 35 और अटरू में 25 बूथ हैं. मतदान दलों को सामग्री देकर पुलिस बल के साथ रवाना किया गया. 48 घंटे की मौन अवधि लागू है, बुधवार शाम 6 बजे से प्रचार थम गया है. इस दौरान सभा, जुलूस, लाउडस्पीकर और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रतिबंधित है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


