राजस्थान पुलिस का कमांडो गुजरात में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार: एक ट्रैवल्स कारोबारी भी पकड़ा गया, 11.34 लाख का माल जब्त - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Gujarat: Rajasthan Police Commando Arrested With MD Drugs In Mehsana राजस्थान पुलिस का कमांडो गुजरात में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:एक ट्रैवल्स कारोबारी भी पकड़ा गया, 11.34 लाख का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Gujarat: Rajasthan Police Commando Arrested With MD Drugs In Mehsana
राजस्थान पुलिस का कमांडो गुजरात में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:एक ट्रैवल्स कारोबारी भी पकड़ा गया, 11.34 लाख का माल जब्त
- कॉपी लिंक
गुजरात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की गांधीनगर और अहमदाबाद जोन की टीम ने राजस्थान पुलिस के एक कमांडो और ट्रैवल्स संचालक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। मेहसाणा रेलवे स्टेशन (गुजरात) के सामने की गई कार्रवाई में आरोपियों के पास 204.86 ग्राम अ
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान पुलिस के मंडोर ट्रेनिंग स्कूल में कमांडो के रूप में कार्यरत भीखाराम दिपाराम सियोल (बिश्नोई) और पाली निवासी और बापूनगर में ट्रैवल्स का कारोबार करने वाला सुरजसिंह पुरोहित को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्रग्स का यह जखीरा जोधपुर के प्रकाश ढाका से खरीदा गया था। सुरजसिंह अपनी कार से मेहसाणा में यह जखीरा लेने आया था।
ये माल जब्त किया गया
पुलिस ने घटनास्थल से 6,14,580 रुपए कीमत का MD ड्रग्स, 5 लाख रुपए की कार, 3 मोबाइल फोन और डिजिटल वजन कांटा जब्त किया है। FSL की जांच में पदार्थ के मेफेड्रोन होने की पुष्टि हुई है।
ANTF की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों और सप्लायर प्रकाश ढाका के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


