कोटा के स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस ने 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए - kota play school child molestation 11 dna samples taken news in hindi
राजस्थान के कोटा में एक निजी प्ले स्कूल में तीन वर्षीया बच्ची के साथ अश्लील हरकत की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के 11 पुरुष कर्मचारियों के डीएनए सैंपल लिए। मामला बाल यौन शोषण (POCSO) अधिनियम के तहत जांच में है और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही निर्धारित होगी।

सौजन्य से:- Jagran
कोटा के स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस ने 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए
राजस्थान के कोटा में एक निजी प्ले स्कूल में तीन वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया ...और पढ़ें
HighLights
- कोटा के प्ले स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत।
- पुलिस ने स्कूल के 11 पुरुष कर्मचारियों के डीएनए सैंपल लिए।
- बच्ची के निजी अंग में चोट, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के कोटा में एक निजी स्कूल में प्ले कक्षा में पढ़ने वाली तीन वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची के स्वजन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आठ सितंबर को जब 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए तब मामला सार्वजनिक हुआ है।
स्वजन ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि बच्ची पिछले तीन माह से स्कूल जा रही थी। 30 अगस्त को उसने पेट दर्द की शिकायत की तो स्वजन ने चिकित्सक को दिखाया। जिसमें उसके निजी अंग में जख्म मिले। बच्ची से लिए गए नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने स्कूल और आसपास के पिछले दस दिन के सीसीटीवी देखे गए हैं। स्कूल के स्वीपर सहित 11 पुरुष कर्मचारियों के डीएनए सैंपल लिए गए है।
बच्ची सिर्फ स्कूल अंकल बोल रही है, लेकिन किसी का नाम नहीं बता पा रही है। हालांकि स्वजन का दावा है कि बच्ची स्कूल के सफाईकर्मचारी को देखकर डर जा रही है। फारेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


