उदयपुर में वोटिंग के बीच हंगामा: कांग्रेस समर्थक बूथ की निर्धारित सीमा के अंदर पहुंचे तो बीजेपी ने विरोध किया; 12.06% मतदान हुआ - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Municipal Corporation Election | Voting Today For 80 Wards LIVEउदयपुर में वोटिंग के बीच हंगामा:कांग्रेस समर्थक बूथ की निर्धारित सीमा के अंदर पहुंचे तो बीजेपी ने विरोध…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Municipal Corporation Election | Voting Today For 80 Wards
LIVEउदयपुर में वोटिंग के बीच हंगामा:कांग्रेस समर्थक बूथ की निर्धारित सीमा के अंदर पहुंचे तो बीजेपी ने विरोध किया; 12.06% मतदान हुआ
- कॉपी लिंक
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतदान जारी है। यहां सुबह 10 बजे तक 12.06% मतदान हुआ। इस दौरान वार्ड नंबर 23 में हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस समर्थकों के बूथ की निर्धारित सीमा के अंदर जाने पर भाजपा ने विरोध किया। पुलिस ने तुरंत ए
बता दें कि उदयपुर में कुल 220 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला होगा। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 160 उम्मीदवार हैं। दो नगर पालिका (मावली और कानोड़) में भी वोटिंग जारी है।
सबसे पहले देखिए- वोटिंग से जुड़ी PHOTOS
चुनाव से जुड़े अपडेट…
- वार्ड नंबर 23 के आरएमवी स्कूल मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हो गया। बूथ की निर्धारित सीमा के अंदर मौजूद कांग्रेस समर्थकों को देखकर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने कड़ा विरोध जताया। पुलिस ने सभी को हटाया।
- शोभागपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों को पुलिस ने हटाया। यहां दोनों दलों के समर्थक बूथ की 200 मीटर की सीमा के अंदर प्रचार कर रहे थे।
चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी
उदयपुर के 80 में से 39 वार्डों में सीधे बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर है। उदयपुर नगर निगम में भाजपा-कांग्रेस के मेयर दावेदारों ने अपने वार्ड में पूरी ताकत लगाई है। भाजपा से वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, अतुल चंडालिया और पारस सिंघवी तो कांग्रेस की ओर से हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल, अरूण टांक और डा. पूनम कुंवर राठौड़ मेयर के प्रमुख दावेदार है।
वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
आपका नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं यह राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/SE_Default.aspx पर जाकर देख सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तभी आप वोट कर सकेंगे।
बड़े चेहरे पार्षद का चुनाव लड़ रहे
इस बार मेयर का पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है, ऐसे में बड़ी संख्या में कई बड़े चेहरे पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले 30 साल में नगर निगम में 6 बार भाजपा का मुखिया बना है। खास बात ये है कि इन सालों में हर बार जीतने वाले पार्षदों की संख्या भाजपा की ज्यादा रही।
चुनाव के रिजल्ट 14 सितंबर को आएंगे। मेयर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित के लिए रिजर्व है। चुनाव का रिजल्ट बहुत हद तक इस बार युवा वोटर तय करेंगे। नगर निगम में 35% वोटर 35 साल से कम हैं। इन पर भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर है।
संबंधित समाचार भी पढ़ें….
लाइव अपडेट्स….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


