जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा: खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किलो बदबूदार घेवर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Food Safety Raid: Sweet Shops Checked For Adulteration & Oil Quality जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Food Safety Raid: Sweet Shops Checked For Adulteration & Oil Quality
जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किलो बदबूदार घेवर
- कॉपी लिंक
जयपुर में फूड सेफ्टी टीमों ने कान्हा स्वीट्स, रावत मिष्ठान भंडार, सोढाणी स्वीट्स, बीएमबी सहित 12 बड़ी मिठाई की दुकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। टीमों ने इन दुकानों से घेवर, बर्फी, मावा, समोसा, मिल्क केक के सैंपल लिए।
जांच के दौरान कुछ जगहों पर खराब मावा, मिठाई और घेवर मिले, जिनको नष्ट करवा दिया गया। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई की।
जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले जगतपुरा स्थित रावत मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां से टीम ने केसर पिस्ता बर्फी और इस्तेमाल किए जा रहे कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए। दुकान में जिस तेल में प्याज की कचौरी पकाई जा रही थी, उसकी क्वालिटी भी खराब मिली।
सीएमएचओ के मुताबिक- वहां मौजूद हलवाई ने बताया यहां चार दिन में तेल बदलते हैं। मैनेजर ने बताया- रोज लगभग 700-800 कचोरी तैयार करते हैं। इस तरह 3-4 दिन तक उसी तेल में कचौरी तैयार करने से तेल का टोटल पोलर कंपाउंड्स (टी.पी.सी) बहुत ज्यादा होने की संभावना रहती। इससे तेल में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर हानिकारक हो सकता है।
150 किलोग्राम खराब घेवर नष्ट करवाया, प्रोडक्शन यूनिट सील
जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में टीम ने बिंदायका में सिंवार मोड़ स्थित प्रधान स्वीट्स एंड कैटर्स पर छापा मारा। यहां टीम को खराब 150 किलोग्राम घेवर मिला। इसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। वहीं घेवर बनाने समेत अन्य मिठाई, नमकीन बनाने में काम आने वाली 275 किलोग्राम खाद्य सामाग्री को जब्त किया। कार्रवाई के साथ ही दुकान की प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल

शिवपुरी: नरवर किले से तोप चोरी में अभी भी खाली हाथ पुलिस, राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से खोज जारी - shivpuri narwar fort cannon theft probe continues in rajasthan

33K views · 1.4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


