होम›क्राइम›राजस्थान में जून के मुकाबले जुलाई में क्राइम बढ़ा: रेप के मामलों में सबसे ज्यादा 12.24% की बढ़ोतरी, डकैती केसों में 75% की कमी आई - Jaipur News
क्राइम

राजस्थान में जून के मुकाबले जुलाई में क्राइम बढ़ा: रेप के मामलों में सबसे ज्यादा 12.24% की बढ़ोतरी, डकैती केसों में 75% की कमी आई - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Crime Rate Rise | July Report Police Data Analysis राजस्थान में जून के मुकाबले जुलाई में क्राइम बढ़ा:रेप के मामलों में सबसे ज्यादा 12.24% की बढ़ोतरी, डकैती केसों में…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 03:54 am बजे
राजस्थान में जून के मुकाबले जुलाई में क्राइम बढ़ा:  रेप के मामलों में सबसे ज्यादा 12.24% की बढ़ोतरी, डकैती केसों में 75% की कमी आई - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Crime Rate Rise | July Report Police Data Analysis

राजस्थान में जून के मुकाबले जुलाई में क्राइम बढ़ा:रेप के मामलों में सबसे ज्यादा 12.24% की बढ़ोतरी, डकैती केसों में 75% की कमी आई

- कॉपी लिंक

राजस्थान में जून के मुकाबले जुलाई 2026 में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में कुल 17,893 मामले दर्ज हुए, जबकि जून में इनकी संख्या 16,876 थी। इस तरह एक महीने में अपराध के मामलों में 6.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जुलाई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बालिगों से दुष्कर्म के मामलों में 12.24 प्रतिशत दर्ज की गई। जून में दुष्कर्म के 343 मामले दर्ज हुए थे, जो जुलाई में बढ़कर 385 हो गए। इसके अलावा नकबजनी के मामलों में 11.44 प्रतिशत और हत्या के मामलों में 6.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

महिला अत्याचार के मामलों में 6.49% की बढ़ोतरी

महिला अत्याचार के कुल मामलों में भी जून की तुलना में जुलाई में 6.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, पुलिस जांच में इनमें से करीब 42 प्रतिशत मामले झूठे पाए गए, जिनमें जांच के बाद पुलिस की ओर से एफआर पेश की गई।

डकैती के मामलों में 75% की कमी

जुलाई में कुछ गंभीर अपराधों में कमी भी दर्ज हुई। डकैती के मामले जून के 8 से घटकर जुलाई में सिर्फ 2 रह गए। यानी डकैती के मामलों में 75 प्रतिशत की कमी आई। चोरी के मामलों में भी मामूली 0.78 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई, जबकि लूट के मामले जून और जुलाई में समान रूप से 66 रहे।

बता दें कि दुष्कर्म के मामलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। दुष्कर्म के मामले 42 बढ़े है। जबकि सबसे बड़ी कम डकैती के मामलों में हुई है। डकैती के मामसे 6 घटे है।

- जयपुर में SHO की अभद्रता से नाराज वकीलों का प्रदर्शन: सड़क पर क्रिकेट खेला, महिला के बैट घुमाते समय पुरुष वकील को लगी; 9 घंटे शहर जाम

- सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

- राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर: 10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी कम बरसात

- जयपुर में 200 पूर्व पार्षद फिर लड़ सकते चुनाव: 25 से ज्यादा ने मांगा नोड्यूज; वार्डों की लॉटरी के बाद पूर्व मेयर कुसुम यादव समेत कई दिग्गज सक्रिय

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें