अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी
अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी अजमेर पुलिस को टोलकर्मियों ने बताया कि करीब 12 गाड़ियों में सवार लोगों ने टोल कार्यालय की ओर गोलीबारी की थी. कर्मचारियों ने बचाव में ऊपर से पत्थर…

सौजन्य से:- ABP News
अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी
अजमेर पुलिस को टोलकर्मियों ने बताया कि करीब 12 गाड़ियों में सवार लोगों ने टोल कार्यालय की ओर गोलीबारी की थी. कर्मचारियों ने बचाव में ऊपर से पत्थर फेंके. आसपास के दुकानदारों ने टोलकर्मियों की मदद की.
राजस्थान के अजमेर जिले में नेशनल हाईवे स्थित खेड़ी टोल प्लाजा पर रविवार (20 सितंबर) की शाम टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद 10-12 गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने कथित तौर पर टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया और कर्मचारियों से मारपीट की. इतना ही नहीं, मौके पर गोलीबारी भी की गई है.
अजमेर पुलिस के मुताबिक, किशनगढ़ की ओर से करीब 10-12 बिना नंबर की गाड़ियां खेड़ी टोल प्लाजा पहुंची थीं. इनमें से एक वाहन चालक बिना टोल शुल्क चुकाए बैरियर तोड़कर फरार हो गया. उसके पीछे आ रही दूसरी गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया और उसकी चाबी निकाल ली. इस दौरान वाहन चालक मौके से भाग निकला, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को पकड़कर टोल कार्यालय ले जाया गया.
जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
टोलकर्मियों को कुचलने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि इसके बाद 8-9 अन्य वाहनों में सवार लोग वहां पहुंचे और टोलकर्मियों से मारपीट करने लगे. आरोप है कि उन्होंने वाहनों को तेज गति से टोल प्लाजा के आसपास दौड़ाया और कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की. जान बचाने के लिए कर्मचारी टोल कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर चले गए.
दुकानदारों ने की टोलकर्मियों की मदद
पुलिस के अनुसार, टोल कर्मियों का आरोप है कि गाड़ियों में सवार लोगों ने टोल कार्यालय की ओर गोलीबारी भी की. कर्मचारियों ने बचाव में ऊपर से पत्थर फेंके. आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और टोलकर्मियों की मदद की. घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर 6 वाहनों को जब्त किया और 6 लोगों को पकड़ लिया.
घटना की सूचना पर सरवाड़, नसीराबाद, श्रीनगर, भिनाय और सराना थाना क्षेत्रों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला और केकड़ी के पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
जोधपुर: तेजस में उड़े जापानी एयर चीफ, जोधपुर में दिखी दोस्ती की नई उड़ान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


