जयपुर में 12वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड; क्या मामला
जयपुर में 12वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड; क्या मामला घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के विधाणी स्थित एक अपार्टमेंट में 25 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे हुई। ध्रुव भूतडा (19) मूल रूप से नागौर के मेड़ता का…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में 12वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड; क्या मामला
घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के विधाणी स्थित एक अपार्टमेंट में 25 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे हुई। ध्रुव भूतडा (19) मूल रूप से नागौर के मेड़ता का रहने वाला था और जयपुर में रहकर बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
जयपुर में 19 साल के कॉलेज स्टूडेंट की मौत के मामले में उसके पिता ने तीन दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनके बेटे ने दोस्तों को रुपए उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब दोस्तों ने रुपए वापस नहीं लौटाए तो ध्रुव उनसे रुपए मांगने लगा। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवक उसे पिछले 10-15 दिनों से डराने-धमकाने लगे थे। इसी तनाव के बीच ध्रुव ने अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के विधाणी स्थित एक अपार्टमेंट में 25 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे हुई। ध्रुव भूतडा (19) मूल रूप से नागौर के मेड़ता का रहने वाला था और जयपुर में रहकर बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
रात में अचानक सुनाई दी तेज आवाज
परिजनों और पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे अपार्टमेंट में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। वहां ध्रुव घायल अवस्था में मिला। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पिता ने तीन दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप
SHO राजेश गौतम ने बताया कि ध्रुव के पिता विनय कुमार ने शनिवार को तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के पीछे उसके तीन दोस्तों की भूमिका है।
विनय कुमार के मुताबिक, तीनों युवकों ने ध्रुव से रुपए उधार लिए थे। ध्रुव जब उनसे अपने रुपए वापस मांगने लगा तो कथित तौर पर वे रुपए लौटाने में आनाकानी करने लगे। पिता का आरोप है कि पिछले करीब 10-15 दिनों से तीनों युवक ध्रुव को धमका भी रहे थे।
रुपए मांगने पर बढ़ता गया तनाव?
परिजनों के आरोप के मुताबिक, ध्रुव दोस्तों से अपने रुपए वापस लेने को लेकर परेशान था। पिता ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने रुपए लौटाने के बजाय उसे डराया-धमकाया। इसी वजह से वह मानसिक दबाव में था।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही ध्रुव और उसके दोस्तों के बीच रुपए के लेन-देन तथा घटना से पहले हुई बातचीत से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


