राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल
राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल नई तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेम…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल
नई तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला और दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर लगाया गया है।
राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के तबादले किए गए। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा की ओर से जारी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तुरंत जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट में करीब एक दर्जन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में पहली पोस्टिंग दी गई है।
यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के साथ-साथ गृह जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला तेज हुआ है।
जयपुर कमिश्नरेट में कई ACP बदले
नई तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला और दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर लगाया गया है।
इसी तरह संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम, जितेन्द्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर और कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं की जिम्मेदारी दी गई है। नरेन्द्र कुमार को एसीपी महिला सेल में लगाया गया है।
डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर, दीपक कुमार खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर और धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ जयपुर कमिश्नरेट के कई प्रमुख सर्किल और शाखाओं में नई कमान तय हो गई है।
10 पुलिस अधिकारियों के तबादले निरस्त
तबादला आदेश में 10 पुलिस अधिकारियों के पहले किए गए तबादले भी निरस्त किए गए हैं। इनमें अनिल जसोरिया, अब्दुल रहमान, हजारी लाल खटाना, विजय कुमार आर्य, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार दायमा, सुरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार जाटव और रमेश कुमार पारीक के नाम शामिल हैं।
48 ट्रेनी RPS को मिली पहली पोस्टिंग
123 RPS अधिकारियों के तबादलों के साथ ही 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। ट्रेनी अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात किया गया है।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी ट्रेनी RPS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। ओमप्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली नियुक्त किया गया है। वहीं नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक साउथ (सेकेंड) और कमल कुमार को एसीपी ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है
एक दिन में दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
राजस्थान में मंगलवार को तबादलों का यह दूसरा बड़ा दौर रहा। इससे पहले मंगलवार शाम राज्य सरकार ने 183 RAS अधिकारियों के तबादले किए थे। अब पुलिस महकमे में भी बड़े स्तर पर RPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
निकाय और पंचायत चुनाव से पहले किए जा रहे इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था में जरूरी बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और गृह जिलों में पदस्थ अधिकारियों को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव तेज किया है।
नए आदेशों के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पुलिस विभाग के स्तर पर भी और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस ने कानून के छात्रों के लिए व्यावहारिक कानूनी अनुभव हासिल करने के दरवाजे खोले

पुलिस मुख्यालय की पहल: विधि विद्यार्थी पुलिस का करेंगे सहयोग, एसओजी, एससीआरबी, अपराध व साइबर शाखाओं में प्रशिक्षण का मौका

अंतरिम जमानत पर छूटे विचाराधीन बंदी का पुलिस ने किया पीछा, तलाश जारी


