जोधपुर में दोपहर बाद बदला मौसम, कई इलाकों में बूंदाबांदी: अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश, 11 से 14 अगस्त तक यलो अलर्ट - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Light Rain Forecast & Yellow Alert Ahead जोधपुर में दोपहर बाद बदला मौसम, कई इलाकों में बूंदाबांदी:अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश, 11 से 14 अगस्त…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Light Rain Forecast & Yellow Alert Ahead
जोधपुर में दोपहर बाद बदला मौसम, कई इलाकों में बूंदाबांदी:अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश, 11 से 14 अगस्त तक यलो अलर्ट
- कॉपी लिंक
जोधपुर में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि, जिले में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, पाल लिंक रोड़, शास्त्री नगर, नेहरू पार्क सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।
शनिवार को भी शहर में बारिश का इंतजार रहा, इस दौरान धूप निकली और मौसम बिल्कुल साफ रहा। जिले में बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
13 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त तक जोधपुर में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 177.6 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 164.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 8.6 फीसदी कम है।
शुक्रवार को शहर का मौसम सामान्य रहा। बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। बदले हुए मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला।
- जोधपुर पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार: चोरी की 7 बाइक बरामद, एक आरोपी पर पहले से 5 केस
- सनबर्न रीलोड में थिरका जोधपुर,आतिशबाजी के बीच मनाया जश्न: ‘लव यू जिंदगी’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे गानों पर झूमे युवा
- बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा: परिजन बोले: गलत इंजेक्शन लगाया; डॉक्टर ने कहा: तीन दिन से डायरिया था; ऑक्सीजन लेवल कम था
- लक्ष्मण नगर में बिजली कटौती की समस्या हुई ठीक: सड़क, सीवरेज, सफाई, पेयजल और बिजली से जुड़ी समस्याएं भी आई सामनें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


