रामदेवरा में पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ का आगाज: 13 सितंबर को विधिवत शुभारंभ, 60 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद - Ramdevra News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaisalmer - Ramdevra - Ramdevra Bhadwa Mela 2026 | Baba Ramdev Rajasthan Fair Update रामदेवरा में पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ का आगाज:13 सितंबर को विधिवत शुभारंभ, 60 लाख श्रद्धालु आने क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaisalmer
- Ramdevra
- Ramdevra Bhadwa Mela 2026 | Baba Ramdev Rajasthan Fair Update
रामदेवरा में पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ का आगाज:13 सितंबर को विधिवत शुभारंभ, 60 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद
- कॉपी लिंक
रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव से जुड़ा पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहे जाने वाला 642वां भादवा मेला 29 अगस्त से शुरू हो गया है। हालांकि, मेले का विधिवत शुभारंभ 13 सितंबर को भादवा शुक्ल पक्ष की दूज पर होगा। इससे पहले ही रामदेवरा में श्रद्धालुओं की
प्रशासन ने मेले की अवधि 29 अगस्त से 26 सितंबर तक, यानी लगभग एक महीने के लिए निर्धारित की है और व्यापक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।
50 से 60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद इस एक महीने की अवधि में 50 से 60 लाख श्रद्धालुओं के बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने की उम्मीद है। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, असम और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों से श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचेंगे।
रविवार को भादवा कृष्ण पक्ष की दूज के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा की समाधि के दर्शन के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं और दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
मेले का विधिवत शुभारंभ 13 सितंबर को गादीपति राव भोमसिंह, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर अधिकारियों की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। मेले के दौरान पोकरण एसडीएम मेलाधिकारी के रूप में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। क्षेत्र में धारा 144 भी लागू रहेगी।
तहसीलदार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया रविवार को पोकरण तहसीलदार प्रीतम सिंह, पोकरण डिप्टी कैलाश कंवर और सांकड़ा विकास अधिकारी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने रामदेवरा पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तहसीलदार प्रीतम सिंह ने बताया कि भारी भीड़ के दौरान आगजनी या किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए रामदेवरा के दुकानदारों, होटल संचालकों, धर्मशालाओं और रेस्टोरेंट संचालकों को अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है। अधिकांश प्रतिष्ठानों ने इसकी व्यवस्था कर ली है, जबकि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिन्होंने प्लास्टिक जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
देखें PHOTOS
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


