दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले राजस्थान की 13 ट्रेनें रद्द, 9-10 अक्टूबर को सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट
CJP के प्रदर्शन का राजस्थान की ट्रेनों पर असर! हालांकि रेलवे की ओर से जारी सूचना में इन रेलसेवाओं को परिचालनिक कारणों से रद्द किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में अगर आपने 9 या 10 अक्टूबर को राजस्थान से दिल्ली अथवा दिल्ली…

सौजन्य से:- Navbharat Times
CJP के प्रदर्शन का राजस्थान की ट्रेनों पर असर!
हालांकि रेलवे की ओर से जारी सूचना में इन रेलसेवाओं को परिचालनिक कारणों से रद्द किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में अगर आपने 9 या 10 अक्टूबर को राजस्थान से दिल्ली अथवा दिल्ली से राजस्थान की यात्रा के लिए ट्रेन का टिकट बुक करा रखा है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। कहीं ऐसा न हो कि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिले और आपको परेशानी उठानी पड़े।दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। 10 अक्टूबर को 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने और दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इधर, सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार डर गई है और राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शन को लेकर पार्टी के दावों और प्रशासन की तैयारियों के बीच अब रेल यात्रियों की नजरें भी अपनी ट्रेन के संचालन पर टिकी हैं।9 और 10 अक्टूबर को रद्द रहने वाली 13 ट्रेनों की लिस्ट
आइए जानते है कि रेलवे द्वारा परिचालनिक कारणों से दस अक्टूबर को राजस्थान से होकर कौन कौन सी ट्रेन कैंसिल की गई है। रेलवे की सूचना के अनुसार, रद्द की गई रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है।- गाड़ी संख्या 15308, सिरसा–तिलकब्रिज रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को सिरसा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12964, उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन रेलसेवा दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12963, हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर–तिलकब्रिज रेलसेवा दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14738, तिलकब्रिज–भिवानी रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को तिलकब्रिज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14737, भिवानी–तिलकब्रिज रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को भिवानी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14728, तिलकब्रिज–श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को तिलकब्रिज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 74004, रेवाड़ी–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54414, रेवाड़ी–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54421, दिल्ली–रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54310, हिसार–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54424, हिसार–नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली–हिसार रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द रहेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में ओटीएस,बी-2 बाईपास,रिद्धि-सिद्धि पर होते ज्यादा एक्सीडेंट: ट्रैफिक पुलिस ने 16 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए; जनवरी से अब तक 560 मौत हो चुकी - Jaipur News

नाहरगढ़ जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदला: ‘हिस्टॉरिका’ के रूप में होगी पहचान, 33 सीट के ऑडिटोरियम में फिल्म भी दिखाई जाएगी - Jaipur News

Watch: Rajasthan woman traffic cop 'slaps' advocate over parking row


