होमक्राइमजयपुर में पुलिस का एक्शन, हुक्का बार का मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर से 13 पकड़े
क्राइम

जयपुर में पुलिस का एक्शन, हुक्का बार का मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर से 13 पकड़े

जयपुर में पुलिस का एक्शन, हुक्का बार का मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर से 13 पकड़े पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर स्पा सेंटर और मसाज सेंटर पर हुई कार्रवाई. Published : August 3, 2026 at 6:58 PM…

ETV Bharat के अनुसार3 अगस्त 2026 को 02:16 pm बजे
जयपुर में पुलिस का एक्शन, हुक्का बार का मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर से 13 पकड़े

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में पुलिस का एक्शन, हुक्का बार का मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर से 13 पकड़े

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर स्पा सेंटर और मसाज सेंटर पर हुई कार्रवाई.

Published : August 3, 2026 at 6:58 PM IST

जयपुरः राजधानी जयपुर में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शहर में चल रहे अवैध हुक्का बार, मसाज पार्लर व स्पा सेंटर पर दबिश दी गई. जयपुर पूर्व जिले में बजाज नगर थाना पुलिस ने हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया. हुक्का बार से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है. वहीं, जयपुर दक्षिण में श्याम नगर, मानसरोवर और शिप्रापथ थाना इलाके में मसाज पार्लर स्पा सेंटर पर दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बिल्डिंग सील करने के लिए नगर निगम को पत्रः जयपुर दक्षिण डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि श्याम नगर, मानसरोवर और शिप्रापथ थाना इलाके में स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया, पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर स्पा सेंटर और मसाज सेंटर पर कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर, मसाज सेंटर के मैनेजर सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित स्पा व मसाज सेंटर को सील करने के लिए जयपुर नगर निगम को पुलिस ने पत्र भी लिखा है.

पढ़ेंः गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर चार स्पा सेंटर पर एक्शन, 7 महिलाओं सहित 14 गिरफ्तार

कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बारः जयपुर (पूर्व) डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि बजाज नगर थाना इलाके में एक कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया गया है. लक्ष्मी मंदिर सिनेमाघर के पास हुक्का बार में दबिश देकर पांच हुक्का, पांच चिलम, पांच पाइप, फ्लेवर और अन्य आइटम जब्त किए गए हैं. कैफे मैनेजर राजीव को गिरफ्तार किया गया है. थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

आमजन से सूचना देने की अपीलः उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस शहर में संचालित अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने आमजन से अपील की है कि कहीं भी अवैध रूप से हुक्का बार या अन्य किसी गैर कानूनी गतिविधि का संचालन होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें. पुलिस हर सूचना पर त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें