होमक्राइमउदयपुर में आज से लगेगा ऐतिहासिक हरियाली अमावस्या मेला: दो दिन तक उमड़ेगी भीड़, 13 अगस्त को पूरी तरह महिलाओं के नाम रहेगा - Udaipur News
क्राइम

उदयपुर में आज से लगेगा ऐतिहासिक हरियाली अमावस्या मेला: दो दिन तक उमड़ेगी भीड़, 13 अगस्त को पूरी तरह महिलाओं के नाम रहेगा - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Hariyali Amavasya Mela | Saheli Marg Fair 2026 Update उदयपुर में आज से लगेगा ऐतिहासिक हरियाली अमावस्या मेला:दो दिन तक उमड़ेगी भीड़, 13 अगस्त को पूरी तरह महिलाओं के नाम…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 11:15 am बजे
उदयपुर में आज से लगेगा ऐतिहासिक हरियाली अमावस्या मेला:  दो दिन तक उमड़ेगी भीड़, 13 अगस्त को पूरी तरह महिलाओं के नाम रहेगा - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Hariyali Amavasya Mela | Saheli Marg Fair 2026 Update

उदयपुर में आज से लगेगा ऐतिहासिक हरियाली अमावस्या मेला:दो दिन तक उमड़ेगी भीड़, 13 अगस्त को पूरी तरह महिलाओं के नाम रहेगा

- कॉपी लिंक

उदयपुर का फेमश हरियाली अमावस्या मेला आज शुरू होगा। इस ऐतिहासिक मेले का उत्सव दो दिन पूरी सिटी को अपने रंग में रंगेगा। मेले को लेकर सहेली मार्ग से लेकर फतहसागर की पाल तक दुकानें सज चुकी हैं और दोपहर बाद से यहां लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

मेले को लेकर यूडीए दफ्तर के बाहर से सहेली मार्ग और सुखाड़िया सर्कल वाले रास्ते पर दुकानें और स्टॉलें लग गई हैं। बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए जगह-जगह डोलर-चकरी और झूले लगाए गए हैं। नगर निगम ने मेले के लिए 800 दुकानों की नीलामी की थी, जिससे करीब 9 लाख रुपये का राजस्व मिला है।

रातभर से रिमझिम बारिश, आज भी रुक-रुककर बारिश

शहर में मंगलवार रात से ही लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुमान और शहर के मिजाज को देखते हुए आज भी दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाओं और हल्की फुहारों से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मेले में पहुँचने वाले लोगों के लिए यह सुहाना मौसम दोहरे उत्साह की वजह बन गया है।

1899 से चली आ रही है परंपरा

मान्यता है कि इस मेले की शुरुआत 1899 में महाराणा फतह सिंह के दौर में हुई थी। इसके अगले ही साल चावणी रानी ने महिलाओं के लिए अलग से मेला लगवाने की शुरुआत की। शुरुआती दिनों में राजदरबार से हलवाइयों को सामान देकर मालपुए बनवाए जाते थे, इसलिए इसे मालपुए का मेला भी कहा जाता था। आदिवासी समाज में मालपुए को 'काली रोटी' कहा जाता है। आज भी मेले में मालपुए बनते हैं और महिलाएँ घर से खीर बनाकर लाती हैं।

गुरुवार को सिर्फ महिलाओं का मेला

मेले का दूसरा दिन यानी 13 अगस्त गुरुवार पूरी तरह महिलाओं के नाम रहेगा। फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी में सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलेगी। यहाँ सास-बहू, ननद-भोजाई और सखी-सहेलियाँ एक साथ पहुँचकर बेफिक्र होकर खरीदारी और घूमने का मज़ा लेंगी। मेवाड़ की परंपरा में यह मेला महिलाओं को अपनी आज़ादी और खुशी से वक्त बिताने का खास मौका देता आया है।

कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद, यहाँ करें पार्किंग

भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक के कड़े इंतज़ाम किए हैं। 12 और 13 अगस्त को पहाड़ी बस स्टैंड, फतहपुरा चौकी, अरावली वाटिका, देवाली तिराहा और शिक्षा भवन से सहेलियों की बाड़ी व फतहसागर जाने वाले रास्ते गाड़ियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।

चार पहिया गाड़ियों के लिए फतहपुरा की तरफ फील्ड क्लब में पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा लव-कुश स्टेडियम, स्वरूप सागर पाल, पंचवटी चौराहा, नीमच माता और सेलिब्रेशन मॉल के पास खाली जगह में गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। झाड़ोल और बड़ी की तरफ से आने-जाने वाली बसों और गाड़ियों के लिए भी बदले हुए रूट तय किए गए हैं।

इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

- पहाड़ी बस स्टैंड से सहेलियों की बाड़ी की ओर

- फतहपुरा चौकी से सहेलियों की बाड़ी की ओर

- अरावली वाटिका से काला किवाड़

- फतहसागर और यूआईटी तक

- देवाली तिराहे से फतहसागर पाल की ओर

- आयुर्वेदिक चौराहे से काला किवाड़

- शिक्षा भवन और चेतक सर्कल की ओर

- शिक्षा भवन व दैत्य मगरी से रेलवे कॉलोनी

- रेलवे कॉलोनी से यूडीए चौराहा की ओर

यहां पार्क कर सकेंगे वाहन

- रानी रोड वाया देवाली से फतहपुरा तक, महाकालेश्वर से आयुर्वेदिक चौराहा होते हुए अंबावगढ़ तक बसों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

- फतहपुरा की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए फील्ड क्लब में पार्किंग रहेगी, जबकि दोपहिया वाहन फतहपुरा पुलिस चौकी से सहेलियों की बाड़ी की तरफ दीवार के सहारे पार्क किए जा सकेंगे।

- इसके अलावा लव-कुश स्टेडियम के पास, आकाशवाणी की गली, स्वरूप सागर की पाल के पास, पंचवटी चौराहा और नीमच माता पार्किंग में भी वाहन खड़े किए जा सकेंगे। नाथद्वारा की तरफ से आने वाले वाहन सेलिब्रेशन मॉल के पास लिंक रोड और 60 फीट रोड के किनारे पार्क किए जा सकेंगे।

ऐसे रहेगी आवागमन व्यवस्था

- झाड़ोल-मल्लातलाई मार्ग की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन, आयुर्वेदिक चौराहा से स्वरूप सागर की ओर जाने वाले मार्ग से अरावली वाटिका, शिक्षा भवन चौराहा से झरिया मार्ग होते हुए हाथीपोल से गुजरेंगे।

- बड़ी की तरफ से आने वाले वाहन गौरव प्रताप केंद्र से बड़गांव साइफन होते हुए फतहपुरा चौराहा की तरफ आएंगे। जाने वाले वाहन देवाली नहर से गौरव प्रताप केंद्र होते हुए बड़ी की तरफ जा सकेंगे।

- बड़गांव की तरफ से मेले में आने वाली बसें साइफन तक आ सकेगी।

- झाड़ोल की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों का रूट नया खेड़ा से कायड़ा हाईवे पारस होते हुए आना-जाना रहेगा।

- मेले में झाड़ोल की तरफ से आने वाली सिटी बसों और वाहनों का आवागमन रामपुरा, मल्लातलाई से महाकालेश्वर तक रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें