राजस्थान: 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत 14 और साइबर ठग गिरफ्तार, होटल बुकिंग से भैंस दिलाने तक ठगी
{"_id":"6aba6a9bdde901842d0221be","slug":"operation-countdown-14-cyber-fraudsters-arrested-online-fraud-hotel-booking-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत 14 और सा…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aba6a9bdde901842d0221be","slug":"operation-countdown-14-cyber-fraudsters-arrested-online-fraud-hotel-booking-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत 14 और साइबर ठग गिरफ्तार, होटल बुकिंग से भैंस दिलाने तक ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत 14 और साइबर ठग गिरफ्तार, होटल बुकिंग से भैंस दिलाने तक ठगी
Mon, 28 Sep 2026 06:57 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:57 PM IST
सार
‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत पुलिस ने 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, होटल बुकिंग और अच्छी नस्ल की भैंस दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस ने ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत कार्रवाई करते हुए 14 और साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, दो फर्जी सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पकड़े गए आरोपी सस्ते दामों पर लग्जरी होटल की बुकिंग और अच्छी नस्ल की भैंसें दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। इसके अलावा ये आरोपी परिचित या पुलिस अधिकारी बनकर भी लोगों को डराकर पैसे ऐंठते थे। तीन दिन पहले ही पुलिस ने 11 साइबर ठग गिरफ्तार किए थे।
कामां पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई
कामां पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) डीग ने संयुक्त कार्रवाई में 12 आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में सबलाना निवासी जहीर, मोईन, रोहिन, रिजवान, जाहिद खान, वसीम अकरम शामिल हैं। इसके साथ ही ढाणा निवासी तामिर हुसैन, असपाक, सोहिल, रोबिन, कादिल और परवेज को भी गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के जरिये लोगों को झांसे में लेते थे।
दो अन्य साइबर ठग गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में पुलिस, साइबर सेल और डीएसटी की टीम ने दो साइबर ठगों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिदावली निवासी 20 वर्षीय रामअवतार और 19 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। इनके खिलाफ साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ठगी के नेटवर्क पर नजर
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अभियान का मकसद साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करना और ठगी में प्रयुक्त संसाधनों को जब्त करना है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान ठगी के नेटवर्क, संपर्कों, तरीकों और अन्य सम्भावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted