राजस्थान के लिए गौरव का क्षण, शेखावाटी की 14 ऐतिहासिक हवेलियां यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल - havelis of rajasthan included in unesco tentative list
राजस्थान के लिए गौरव का क्षण, शेखावाटी की 14 ऐतिहासिक हवेलियां यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र के तीन जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनू की ऐतिहासिक हवेलियों को यूनेस्को की संभावित सूची में शामि…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान के लिए गौरव का क्षण, शेखावाटी की 14 ऐतिहासिक हवेलियां यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल
राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र के तीन जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनू की ऐतिहासिक हवेलियों को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया गया है।
HighLights
- यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल हुईं राजस्थान की हवेलियां
- इनमें अधिकांश हवेलियां 100 वर्ष से अधिक पुरानी है
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र के तीन जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनू की ऐतिहासिक हवेलियों को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया गया है।
सूची में शामिल इन हवेलियों को भविष्य में यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दिलवाने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
भित्ति चित्रों से सजी, अनोखी वास्तुकला, कलात्मक शैली एवं दीवारों पर उकेरी गई कलाकारी के कारण शेखावाटी की हवेलियां देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इनमें अधिकांश हवेलियां 100 वर्ष से अधिक पुरानी है।
तीनों जिलों के जिन कस्बों की हवेलियों को सूची में शामिल किया गया है उनमें डूंडलोद, फतेहपुर, अलसीसर, बिसाऊ, चूरू, झुंझुनूं, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, नवलगढ़, मंडावा, महनसर, रामगढ़ और सीकर शामिल है।
राज्य की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, कि हवेलियों की दीवारों पर बने चित्र उस समय के सामाजिक जीवन, संस्कृति, परम्पराओं और कलात्मक शैली से रूबरू करवाते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


