जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप: घर पेंट करने वाले ने किया किडनैप, एक महीने तक बंधक बनाकर रखा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Rape Case | Painter Kidnapped, Held Captive For Month जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:घर पेंट करने वाले ने किया किडनैप, एक महीने तक बंधक बनाकर रखा - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Girl Rape Case | Painter Kidnapped, Held Captive For Month
जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:घर पेंट करने वाले ने किया किडनैप, एक महीने तक बंधक बनाकर रखा
- कॉपी लिंक
जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घर पर पेंट करने आए युवक ने नाबालिग का किडनैप किया था। एक महीने तक बंधक बनाकर देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकालने के बाद पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज की थी। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 14 साल की लड़की करीब 2 महीने पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी ढूंढने के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चला। परिजनों की रिपोर्ट पर लड़की के किडनैपिंग का मामला दर्ज कर तलाश शुरु की।
करीब एक महीने बाद नाबालिग लड़की घर के पास मिल गई। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके घर पर आरोपी पेंट करने आता था। घर के रंग-रोगन करने के दौरान आरोपी से उसकी बातचीत होने लगी।
दो महीने पहले धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर उसका किडनैप कर ले गया। करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखकर उसके साथ डरा-धमकाकर देहशोषण किया, जिसके बाद घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
दबिश देकर पकड़ा
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने आरोपी के जयपुर आने का पता चलने पर सोमवार दोपहर दबिश देकर धर-दबोचा।
- आश्रम-4 में नजर आएंगे एक्टर जगत सिंह सोलंकी, जयपुर पहुंचे: बोले- डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ काम करना गर्व की बात
- गोल्फ पर जेडीए का ‘अतिक्रमण’!: गोल्फर्स की प्रैक्टिस के लिए 4.21 एकड़ जमीन पर ड्राइविंग रेंज में रुकावट, इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार नही हो पा रहे
- तीन दिन से बंद रोड लाइट हुई ठीक: सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल
- राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं: धनतेरस को नहीं होगी वोटिंग, तीन चरणों के कार्यक्रम में बदलाव, देखें- पूरा शेड्यूल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं: सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री - Jaipur News

आश्रम-4 में नजर आएंगे एक्टर जगत सिंह सोलंकी, जयपुर पहुंचे: बोले- डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ काम करना गर्व की बात - Jaipur News

1.5K views | राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के एक कथित मामले को लेकर किन्नर समाज ने पुलिस थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। #UdaipurProtest #KinnarCommunity #ReligiousConversion | Zee Business


