होम›राजनीति›जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला: पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल - Jaipur News
राजनीति

जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला: पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Panchayat Election Phase 3 Voting Date Changed | Latest Update जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला:पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला:  पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Panchayat Election Phase 3 Voting Date Changed | Latest Update

जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला:पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल

- कॉपी लिंक

राज्य निर्वाचन आयोग ने आज एक आदेश जारी कर जयपुर समेत प्रदेश के तमाम जिलों में हो रहे पंचायत चुनावों की वोटिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए वोटिंग शेड्यूल में बदलाव कर पहले निर्धारित तारीख से एक दिन पहले वोटिंग करवाने का फैसला किया है। तीन फेज तक के चुनाव में ये बदलाव किया गया है, जबकि चौथे फेज का चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक पहले फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग अब 23 अक्टूबर के बजाए 22 अक्टूबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर के बजाए 24 अक्टूबर को करवाई जाएगी।

इसी तरह दूसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 29 अक्टूबर के बजाए 28 अक्टूबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 31 अक्टूबर के बजाए 30 अक्टूबर को करवाई जाएगी।

इसी तरह तीसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 4 नवंबर के बजाए 3 नवंबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 6 नवंबर के बजाए 5 नवंबर को करवाई जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें