14 साल की नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट, राजस्थान में छिपा था, SIT ने की कार्रवाई
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नाबालिग छात्रा का उत्पीड़न करने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी राजस्थान से हुई है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। हाइलाइट्स…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नाबालिग छात्रा का उत्पीड़न करने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी राजस्थान से हुई है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
हाइलाइट्स
बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छात्रा का उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार
स्कूल में कम्प्यूटर पढ़ाता था आरोपी शिक्षक
पुलिस ने राजस्थान से टीचर को किया अरेस्ट
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सरकारी आवासीय विद्यालय में 14 वर्षीय एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी शिक्षक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन झा ने बताया कि आरोपी देवेंद्र कुमार दहिया को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया।
मां से साथ थाने पहुंची थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार दहिया भोपालपट्टनम थानाक्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक है। उन्होंने बताया कि छात्रा ने अपनी मां के साथ 12 सितंबर को भोपालपट्टनम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
छात्रा को करता था बैड टच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के अनुसार, दहिया ने सात अक्टूबर, 2025 को लड़की को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था और आरोपी ने कई अन्य मौकों पर भी उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी, जिसका उसने विरोध किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एसआईटी का हुआ था गठन
उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी की खोज में दलों को राजस्थान और हरियाणा भेजा गया था।
सीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
उन्होंने बताया कि तकनीकी आसूचना के आधार पर पुलिस ने दहिया का पता लगाया और राजस्थान के झालावाड़ में उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। मामला सामने आने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया था कि वे मामले की गहन जांच करें और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करें।
लेखक के बारे मेंपवन तिवारीपवन कुमार तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (senior digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की 'मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट' (State team) टीम में काम करते हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल लंबा का अनुभव है। रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। पवन कुमार तिवारी ने अक्टूबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। पवन कुमार तिवारी ने साल 2013 में सहारा समय में इंटर्न से अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद न्यूज इंडिया, भारत समाचार, ईनाडु इंडिया, दैनिक भास्कर, पत्रिका और एशियानेट डॉट कॉम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के डेस्क पर काम किया। पवन कुमार तिवारी ने साल काशी हिन्दू विशवविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


